लव राशिफल 7 जून- राहों पे तेरी मैं जाऊं बिखरअगर साथ मेरे तू है हमसफर

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 04:51 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। अन्य अपने पार्टनर रोमांटिक मूवी डेट पर जाएंगे। सिंगल का किसी ओर से हंस-हंस कर बात करना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते है, जिस कारण दोनों के रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। सिंगल क्रश को पाने के लिए हर हद पार कर देंगे। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ में रोमांस का नया तड़का लगेगा। साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। सिंगल क्रश को अपने मन की बात कहने का प्रयास करें। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी सारा काम छोड़कर आपके साथ समय व्यतीत करेंगे। पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सिंगल की अचानक एक्स से मुलाकात हो सकती है। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी अपनी लव लाइफ में प्यार के नए रंग भरने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे, जिससे दोनों के रिश्ते पहले से ओर बेहतर होंगे। क्रश की कहीं हुई कोई बात सिंगल को बुरी लग सकती है। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। क्रश के सामने आकर बैठने से सिंगल का दिल जोर से धड़कने लगेगा। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपको अपनी लव लाइफ में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपने लहजे को सौम्य रखें, नहीं तो एक छोटी सी बहस बड़े विवाद का रूप ले सकती है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) मैरिड लाइफ में आज थोड़ी बोरियत महसूस हो सकती है। लव लाइफ को फिर से तरोताजा करने के लिए आपको पहल करनी होगी। पार्टनर के साथ घर से बाहर निकलें और साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जाने का योग बन रहा है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग इतनी बेहतरीन रहेगी कि लोग आपके रिश्ते की मिसाल देंगे। सिंगल लोगों को आज कोई खास पसंद आ सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन शादीशुदा लोगों के लिए बहुत रोमांटिक रहने वाला है।  जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे। सिंगल कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जो लोग रिलेसन में हैं, वो साथी के साथ अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में कुछ नया उत्साह देखने को मिलेगा। सिंगल की लाइफ में किसी नए इंसान की एंट्री हो सकती है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News