लव राशिफल 3 जून- तू मेरी आरज़ू, तू है मेरी वफ़ा, ज़िंदगी में कभी अब ना होंगे जुदा
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 07:00 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज की शाम बहुत मस्तानी रहने वाली है। साथी के द्वारा मिला सरप्राइज आपकी लाइफ में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। सिंगल की जोड़ी बनने वाली है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) सिंगल की लव स्टोरी का आरंभ होगा। मैरिड कपल्स परिवार में खुश रहेंगे। अन्य कुछ नया ट्राइ करने के चक्कर में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज कोई तीसरा आपकी लव लाइफ में दरार डालने का प्रयास कर सकता है। अपने प्यार पर भरोसा रखें और कान के कच्चे न बनें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अतीत की बुरी यादें, दर्द देंगी। साथी का प्यार मलहम का काम करेगा। अन्य की लव लाइफ आनंददायक रहेगी।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन सिंगल के लिए बहुत खुशनुमा रहने वाला है। मनचाहा साथी लाइफ में प्रवेश करेगा। अन्य की लव लाइफ रुटिन से थोड़ा हटकर रहेगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन बहुत सारे् खुशियों के पैगाम लेकर आया है। सिंगल की शादी की बात पक्की हो सकती है। मैरिड को गुड न्यूज मिलेगी। अन्य को मौज करेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपनी लव लाइफ में प्यार के रंग भरने के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। जिससे साथी बहुत प्रसन्न होंगे। सिंगल को मनचाहा साथी प्रपोज कर सकता है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में हसीन मोड़ आने वाला है। जो अभी तक आपके ख्वाबों में था, वो हकीकत में बदलने वाला है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी की छोटी सी बात बुरी लग सकती है। जिससे खिन्नता बना रहेगी। सिंगल किसी के साथ डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोई आपके साथ टाइम पास कर सकता है। जिससे आपका भी मनोरंजन होगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज कहीं घुमने का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ मजेदार रहेगी। सिंगल के दिल में कोई अपनी खास जगह बना सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात होगी। जो लाइफ में लिए गए कड़वे अनुभव की याद ताजा करेगी। सिंगल कि शादी की बात चल सकती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
