लव राशिफल 29 मई- तू सफर मेरा, है तू ही मेरी मंज़िल

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 01:57 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए लुक चेंज करेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  लवमेट किसी बात को लेकर ब्रेकअप कर सकते हैं। मैरिड कपल्स आज अपनी तड़प को दूर करेंगे। सिंगल लोगों के घर शादी की शहनाई बजने की संभावना है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  आज पार्टनर अपनी प्यार भरी शायरी सुनाकर आपका मन बहलाएंगे। मैरिड कपल्स लॉन्ग ड्राइव पर जाकर पुरानी यादें ताजा करेंगे। सिंगल लोग किसी के इंतजार में दिखाई देंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  लव लाइफ में पार्टनर को आपसे और ज्यादा प्यार होने का एहसास होगा। मैरिड लाइफ में अनचाहे बदलाव देखने को मिलेंगे। सिंगल क्रश को अपने ख्यालों में प्यार और स्पर्श करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  किसी तीसरे की बातों में आकर पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है। अन्य साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लवमेट अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। अन्य साथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे। सिंगल अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए प्रोन वीडियो का सहारा लेंगे।   

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  जो रिलेशन में रह रहे हैं उनका दिन आज बहुत मधुर रहेगा। शादीशुदा लोग अकेले में समय व्यतीत करेंगे। सिंगल की आंखें क्रश को देखने के लिए तरस जाएंगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज आप पार्टनर की किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। अपने शादीशुदा जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे। सिंगल आउट ऑफ कंट्रोल होकर रोमांस के लिए बेकरार रहेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  आज आपका लव रिलेशन किसी गलतफहमी का शिकार हो सकता है, जिसके चलते पार्टनर से कहासुनी होगी। शादीशुदा लोगों के घर कोई खुशखबरी आने की संभावना है। सिंगल खुद में मस्त रहेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  आज आप इश्क का मुसाफिर बनकर पार्टनर के दिल में बस जाएंगे। शादीशुदा लोग साथी की हर बात को ध्यान से सुनने और समझने की कोशिश करेंगे। सिंगल क्रश को प्रपोज करने में सफल रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  पार्टनर की बांहों में आने के बाद सारे दिन की थकावट दूर हो जाएगी। अपने मन की बात उन्हें बताकर हल्का फील करेंगे। आज साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सिंगल को आकर्षक और मनमोहक पार्टनर मिलेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज एक-दूसरे के साथ एकांत में समय बिताएंगे और मीठी- मीठी बातें करेंगे। खूब मौज-मस्ती भरे दिन-रात रहेंगे। सिंगल अपने से बड़े व्यक्ति पर आकर्षित हो सकते हैं।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News