लव राशिफल 25 मई- जनम, जनम साथ चलना यूं ही, कसम, तुम्हें कसम, आके मिलना यहीं
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 01:30 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की नादानी की वजह से प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सिंगल विवाह के प्रति निर्णय लेकर जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच मन-मुटाव हो सकता है। अन्य का दिन कुछ ठीक-ठाक नहीं रहेगा। सिंगल पूरी ईमानदारी के साथ क्रश से अपनी फीलिंग्स शेयर करेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर आपको कोई खुशखबरी सुनाएगा। जिसे सुनकर मन खुशियों से उछलेगा। सिंगल अधिक से अधिक क्रश के साथ समय बिताएंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी फिजिकल इंटिमेसी को इंप्रूव करने के लिए फोरप्ले पर फोकस करेंगे। सिंगल के जीवन में पुराने प्यार को लौटने से खलबली मचेगी।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी को घर वालों से मिलवा सकते हैं। अन्य रोमांटिक पल गुजारने के लिए लंच के लिए जाएंगे। सिंगल अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपको अपने प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन एक कसक बनी रहेगी। सिंगल को क्रश के सकारात्मक पहलू देखने को मिलेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी आपकी बदली लुक को देखकर खुद पर काबू नहीं रख पाएंगे। दिन-रात आपके साथ बेड रोमांस के सपनों में खोए रहेंगे। सिंगल एक्स की यादों से दूर रहने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपकी भावनाओं को समझ पाएंगे लेकिन पारिवारिक दबाव बना रहेगा। सिंगल की लाइफ में धीरे-धीरे अधूरा प्यार फिर से दस्तक देने का प्रयास करेगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपको संतुष्ट करने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। दोनों एक-दूसरे के प्यार के नशे में गुम रहेंगे। सिंगल क्रश के जवाब के इंतजार में रहेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज रोमांस के रोमांटिक लम्हें आपकी बेजान जिंदगी में खुशियों के रंग भर देंगे। सिंगल की जीवन की कोई व्यक्ति प्रेम की राह में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ वाद-विवाद चल रहा था तो वो खत्म हो जाएगा। सिंगल क्रश को प्रपोज कर सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी को अचानक से अपने बेहद करीब देखकर दिल की धड़कने तेज हो जाएंगी, नमकीन रोमांस के मजा लेंगे सिंगल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari