लव राशिफल 20 मई- तू मेरा खुदा तूही दुआ में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 01:28 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम में पड़े लोग अपने रिश्ते को लेकर गहराई से सोच-विचार करेंगे। मैरिड कपल एक-दूसरे के प्रति आकर्षित फील करेंगे। सिंगल घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज प्रेमी अपने साथी को छोड़ किसी और की मोहब्बत में कैद हो सकते हैं। अन्य अपनी लव लाइफ से खुश रहेंगे। सिंगल डबल होना चाहते हैं तो अपने तौर-तरीके पर ध्यान दें। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज सारा दिन होठों पर साथी का नाम रहेगा। मज़ेदार संबंध बनाने के मौके ढूंढेगे। अन्य पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें करके समय बिताएंगे। सिंगल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय साथी के लिए निकालें। लव लाइफ में कुछ नया ट्राई करने का प्रयास कर सकते हैं। सिंगल अपने लुक से सब को आकर्षित करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर से बातें कम और रोमांस ज्यादा होगा, जुबान से ज्यादा आंखों और शरीर की भाषा समझेंगे। जीवन साथी के साथ किसी तीसरे पर्सन को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के साथ रिलेशन को मजबूत करने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या छोटी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। सिंगल सोशल मीडिया में किसी को दिल देंगे। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज पार्टनर इस कदर प्यार करेंगे की दुनिया भूल बैठेंगे। जीवनसाथी  दिल खोल कर तारीफ करेंगे। सिंगल का तन साथी प्राप्त करने के लिए परेशान रहेगा।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) जो लोग एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, वह पार्टनर के साथ हील स्टेशन पर जा सकते हैं। विवाहित लोगों को साथी की अदाएं आकर्षित करेंगी। सिंगल के साथ आज कुछ अच्छा होगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज जीवनसाथी के आंखों का नशा, प्यार में पागल कर देगा। अंतरंग क्षणों का पूरा मजा लेंगे। लव लाइफ रोमांस में डूबी रहेगी। सिंगल क्रश को पटाने के लिए दोस्त का सहारा लेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ एकांत में समय बिताने का प्रयास करेंगे पर चाहकर भी मौका नहीं मिल पाएगा। अन्य अपने पार्टनर के साथ इंटीमेसी का मज़ा लेंगे। सिंगल की बेकरारी बरकरार रहेगी। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज बेड रोमांस से ज्यादा साथी के साथ फोन में रोमांटिक बातें करके आनंद आएगा। जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ  क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे। सिंगल की फिल्मी तरीके से लव लाइफ की शुरुआत होगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) विवाहित लोगों को यह एहसास होगा कि वो कितने भाग्यशाली हैं, जो उनको ऐसा पार्टनर मिला। लव लाइफ बिता रहे जातक थोड़ा सावधान रहें। सिंगल को शादी का प्रस्ताव मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News