लव राशिफल 17 मई- छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानीनए दौर में लिखेंगे, मिलकर नई कहानी

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 04:50 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।  लव पार्टनर के साथ ब्रेकअप होने की संभावना है। सिंगल चुपके-चुपके क्रस को देखते रहेंगे। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी के साथ बैठकर अपने रिश्ते के बारे में बातचीत करेंगे। अन्य अपने साथी को खुश करने का कोई प्लान बना सकते हैं। सिंगल क्रश को दूर से देखकर खुश रहेंगे।
 
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  आज साथी आपको अपने आंखों के जरिए अपने दिल की बात कहने का प्रयास करेंगे। जिससे दोनों के रिश्ते में प्यार के नए रंग घुलेंगे। सिंगल क्रश के प्यार में पागलपन की हर हद पार कर देंगे। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। अन्य अपनी लव लाइफ में  कुछ नया ट्राई करने का प्रयास करेंगे। क्रश की शादी की खबर सुनकर सिंगल का दिल टूट जाएगा। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी से एक दिन न मिल पाने से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई  खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल दूसरों की बातों में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। साथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल ऑफिस में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी सारी दुनिया को भुलाकर बस आपको प्यार और बाहों में गुम रहेंगे। सिंगल दोस्तों की मदद से क्रश को अपने दिल का हाल बता देंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपके साथ बैठकर पुरानी बातों को याद करें और इमोशनल हो जाएंगे। क्रश की शादी की खबर सुनकर सिंगल पूरी तरह टूट जाएंगे। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जिस कारण दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हो पाएगी। सिंगल दूसरों को रोमांस करता हुआ देखकर बहुत जलन महसूस करेंगे। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी सारे दिन आपकी खूबसूरती की तारीफ करके आपको रोमांस करने के लिए तैयार करेंगे। सिंगल के लिए रिश्ता आ सकता है। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस की नई बहार छाई रहेगी। साथी के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। सिंगल क्रश को प्रपोज करने के लिए स्पेशल प्लानिंग कर सकते हैं। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सिंगल घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News