लव राशिफल 10 मई- मेरा आसमान ढूंढें तेरी ज़मीं, मेरी हर कमी को है तू लाज़मी
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 01:23 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) रिश्ते को तरोताजा करने के लिए कपल्स ट्रिप पर जा सकते हैं। मैरिड लोगों की जिंदगी में खुशियां दस्तक देंगी। सिंगल की लाइफ में कोई एंट्री ले सकता है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेमी सरेआम प्यार का इज़हार करने की भूल न करें, इससे बनती बात बिगड़ सकती है। पार्टनर की प्यार भरी शरारत मीठा दर्द देगी। सिंगल दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ में प्यार के नये रंग भरने के लिए साथी के साथ कुछ हसीन पल बिताएंगे। पार्टनर के ऑफ मूड को ठीक करने के लिए सारे जरूरी काम छोड़ कर क्वालिटी टाईम बिताएंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) साथी से प्यार भरा सरप्राइज मिलने से चारों तरफ खुशी का वातावरण बना रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने पार्टनर के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सिंगल क्रश का कोई मैसेज मिल सकता है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज न चाहते हुए भी मैरिड कपल्स को लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कबूल करना होगा। लव पार्टनर को दिए धोखे का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सिंगल नए रिश्ते कायम करने की कोशिश करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के रोमांस करने का तरीका अद्भुत रहेगा। मोहब्बत में फीकी पड़ रही मिठास बढ़ेगी। लव पार्टनर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल क्रश को करीब देखकर खुश हो जाएंगे ।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपने हमदम के साथ हसीन शाम का आनंद लेंगे। दुनिया की फ्रिक भुला कर जीवनसाथी के दिल की बात सुनेंगे। अन्य अपनी लव लाइफ का भरपूर मजा लेंगे। सिंगल का दिल फिर से किसी के लिए धड़केगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) जो प्रेमी लंबे समय से नहीं मिल पा रहे थे, वह आज एक-दूसरे को मिल सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सिंगल को एकतरफा प्यार होगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) नवविवाहित जोड़ा काम के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए बिछड़ सकता है। प्रेमियों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। सिंगल को एहसास होगा की वह क्रश से सच्चा प्यार करते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेमी की बांहों में जन्नत का एहसास होगा। मैरिड कपल के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। सिंगल डबल होने के सुखद एहसास को महसूस करेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। अन्य अपने रिलेशन में खूब मज़े करेंगे। सिंगल क्रश को देखकर खुशी से झूम उठेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ में पार्टनर अपने प्यार को एक और मौका दे सकते हैं। शादीशुदा लोग दो से तीन होने की प्लानिंग कर रहे हैं तो समय बहुत उचित है। सिंगल क्रश से बात करने में सफल रहेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
