लव राशिफल 30 अक्टूबर- मुझको धड़कनों में तुम छुपा के रखना, चाहतों को दिल से तुम लगा के रखना
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 01:51 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के फोरप्ले का तरीका दबी मोहब्बत जगाएगा, जो दोनों को बेहतरीन सुखद पलों से सराबोर कर देगा। सिंगल का क्रश से रोमांस बढ़ाने के लिए बनाया गया माहौल उन्हें खुश कर देगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी बोरिंग हो रही लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगाने के लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे, जीवन में खुशियां आएंगी। सिंगल अपनी ही धुन में मगन रहेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी बिजी रहने के बावजूद भी आपको स्पेशल फील करवाना नहीं भूलेंगे। सिंगल के जीवन में जल्द ही प्यार का गुलशन महकेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज उम्दा संबंधों का सुख प्राप्त होगा। सिंगल का किसी अनजान के साथ आई कॉन्टैक्ट रखना भारी पड़ सकता है, प्यार में पागल हो सकते हैं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज दैहिक संसर्ग नहीं, बल्कि भावनाओं और आंखों से प्रेम का आदान-प्रदान करने का मजा ही कुछ और रहेगा। सिंगल को लव प्रपोजल मिल सकता है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज रोमांस की कमी के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगेंगी। सिंगल को महसूस होगा, उन्हें अपनी लाइफ में किसी न किसी खास का प्यार चाहिए।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी का आपके प्रति नम्र और प्यार भरा भाव रिश्ते में चार चांद लगा देगा। सिंगल व्यर्थ के कामों को छोड़कर अपने भविष्य को संवारने में लगे रहेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन प्यार भरा रहेगा सिंगल दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसास का आनंद लेंगे। अन्य की लव लाइफ भी एक्साइटमेंट से भरी रहेगी। साथी के जलवे होश उड़ा देंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज मैरिड का स्वास्थ्य तो उत्तम रहेगा लेकिन संबंध बनाने का हर प्रयास असफल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। एक्स को अपने करीबी की बांहों में देखकर ब्लड प्रेशर बढ़ेगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी की मधुर वाणी और इशारों के माध्यम से रोमांस करने का मजा कुछ हटके रहेगा। सिंगल के दिल में फिर से प्रेम जागेगा, सफलता साथ देगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज परिस्थितियां बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं रहेंगी, फिर भी साथी का साथ दिलकश रहेगा। सिंगल को फील होगा एक्स की भावनाएं कोई बटन नहीं थी, जिसे पुश करते ही वह प्रतिक्रिया देते।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी की एक्साइटमेंट और ओवर कॉन्फिडेंस दोनों का मूड ऑफ कर देगी। क्रश को प्रपोज करने से पहले पर्याप्त समय लें ताकि भविष्य में पर्याप्त खुशियां मिल सकें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari