लव राशिफल 17 जुलाई- क्या है ये दिल की बेबसी या नाम इसका प्यार है

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 02:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम में तेज़ी और उत्साह रहेगा लेकिन जल्दबाजी में कही गई बात से मनमुटाव हो सकता है। एक प्यारी सी मुस्कान या मैसेज से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
लव मंत्र: कभी-कभी चुप रह जाना, सबसे बड़ा संवाद होता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पुरानी यादें दिल को छू सकती हैं। यदि आप सिंगल हैं तो किसी करीबी दोस्त से आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेमीजन के साथ भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।
लव मंत्र: भरोसा और स्पर्श आज दिलों को जोड़ेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर से खुलकर बातें करना चाहेंगे। यह अच्छा दिन है भावनाओं को शब्द देने का। सिंगल हैं तो ऑनलाइन कोई कनेक्शन संभव है।
लव मंत्र: जहां संवाद है, वहीं सच्चा संबंध है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दिल थोड़ा नाजुक है, आज छोटी-छोटी बातें भी असर डाल सकती हैं। पार्टनर को स्पेस देना और समझना जरूरी होगा। सिंगल का क्रश के साथ रोमांटिक डिनर प्लान बन सकता है।
लव मंत्र: संवेदनशीलता आपकी ताकत है, कमजोरी नहीं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आप आकर्षण का केंद्र हैं, चाहें तो किसी का भी दिल जीत सकते हैं। पार्टनर आपकी बातों और अंदाज़ पर फिदा रहेगा। सिंगल हैं तो किसी का नज़रिया बदलेगा।
लव मंत्र: अपने दिल की सुनिए, दुनिया बाद में।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) थोड़ी चंचलता रहेगी, लेकिन यह ही आपके रिश्ते को ताजगी देगी। मजेदार रोमांस का मजा लेंगे। सिंगल का क्रश के साथ में कोई छोटी यात्रा या डेट का प्लान बन सकता है।
लव मंत्र: खुला दिल, खुला रिश्ता।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आप स्थिरता चाहेंगे लेकिन पार्टनर का मूड थोड़ा बदल सकता है। धैर्य रखें। सिंगल हैं तो कोई सच्चा रिश्ता धीरे-धीरे पनप सकता है।
लव मंत्र: भरोसा वक्त लेता है लेकिन फल मीठा होता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आपका प्यार थोड़ा हटकर है, आज पार्टनर के साथ कोई अनोखा अनुभव शेयर कर सकते हैं। सिंगल हैं तो किसी कलात्मक व्यक्ति से कनेक्शन बन सकता है।
लव मंत्र: जब दिल जुड़ते हैं, तब नियम खुद बनते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। कविताएं, गीत या कोई पुरानी चिट्ठी दिल को भिगो सकती है। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
लव मंत्र: सच्चा प्यार कल्पना से भी सुंदर होता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) गहरी भावनाएं उभरेंगी। अगर कोई बात मन में है तो आज कह देना बेहतर रहेगा। सिंगल की एक्स के प्रति प्रेम में गहराई बढ़ेगी, लेकिन ईगो से बचें।
लव मंत्र: सच्चा प्यार वो है जो डराता नहीं, अपनाता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन रोमांटिक है। कोई सरप्राइज मिल सकता है या कोई आपको स्पेशल फील कराएंगे। सिंगल और क्रश की लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा।
लव मंत्र: छोटी-छोटी बातें ही बड़े जज़्बात बयां करती हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज थोड़ी उलझन हो सकती है, दिल कुछ और कहेगा, दिमाग कुछ और। बेहतर होगा कि किसी तीसरे की बातों में न आएं।
लव मंत्र: रिश्तों में विश्लेषण नहीं, अपनापन ज़रूरी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News