लव राशिफल 6 जुलाई - कितनी बेचैन होके तुमसे मिली

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज जो आशाएं अपने पार्टनर से रखी थी वो पूरी होंगी, तन-मन प्रफुल्लित रहेगा।  सिंगल के जीवन में किसी खास की एंट्री होने की संभावना है।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो पार्टनर को नए लुक में देखकर खुद को संबंध बनाने से रोक नहीं पाएंगे। अन्य अपनी लव लाइफ को बहुत एन्जॉय करेंगे। सिंगल को क्रश से लव प्रपोजल मिलेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) मैरिड कपल्स किसी बात को लेकर एक-दूसरे से झगड़ा कर सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो किसी तीसरे की बातों में आकर पार्टनर पर शक करेंगे। सिंगल अपनी तन्हाई को दूर करने के लिए प्रोन मूवी का सहारा लेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपने पुराने दिनों को याद करेंगे और लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। साथी आपको खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। सिंगल के मन में एक्स के लिए रोमांस बरकरार रहेगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ कहीं शॉपिंग या फिर लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनेगा। साथी के साथ एकांत में समय बिताकर मन को बहुत तसल्ली मिलेगी। सिंगल क्रश के प्यार में पूरी तरह से पागल बने रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी बस इंटिमेसी के सपने दिखाएंगे लेकिन यथार्थ के धरातल पर खरे नहीं उतर पाएंगे। सिंगल अपनी लाइफ में चल रही रोमांस की कमी को दूर करने के लिए डेटिंग ऐप का सहारा लेंगे।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) मैरिड लाइफ में चल रही रोमांस की कमी को दूर करने के लिए अंतरंग क्षणों का सहारा लेंगे। लव पार्टनर आपको खुश करने के लिए रोमांटिक डेट पर लेकर जाएंगे। सिंगल को अच्छे घर से रिश्ता आएगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बारे में सोच सकते हैं। किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल न चाहते हुए भी घर वालों की मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो जाएंगे।

नु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर के एक स्पर्श से दिल में दबे अरमान जाग जाएंगे, रोमांस के नशे में डूबे रहेंगे। सिंगल व्यर्थ की बातों को छोड़ कर अपने भविष्य और करियर पर फोकस करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के किसी और के साथ संबंधों के बारे में जानकर मन बहुत उदास हो जाएगा। लवर शादी की तारीख तय करने के बहाने बनाएंगे। क्रश की मीठी वाणी सिंगल के जीवन में प्यार के रंग घोल देगी।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी का प्यार भरी बातें करना स्ट्रेस लेवल को कम करने का काम करेगा। अन्य दूसरों की लव लाइफ से प्रेरणा लेंगे। सिंगल इमोशनल एब्यूज का शिकार हो सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी सादगी देखकर साथी का दिल फिर से आपका आशिक बन जाएगा। सिंगल ने जितना सोचा था, उससे भी अच्छा पार्टनर मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News