लव राशिफल 31 अक्टूबर- तू ही सनम मेरी आशिकी है

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ विवाह की चर्चा घर पर चल सकती है, सारा दिन मन में शादी के विचार आएंगे। सिंगल का मन रोमांस करने को ललचाएगा। अन्य की लव लाइफ मदहोशियों भरी रहेगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रोमांस करने का मन नहीं होगा लेकिन साथी की जिद के आगे झुकना पड़ेगा, ऐसा करने पर प्रसन्नता का अनुभव होगा। सिंगल अपने क्रश को प्रपोज करने का मौका ढूंढेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ अंतरंग संबंधों का मज़ा लेंगे, सारा दिन खुशी में बीतेगा। सिंगल को दूसरे कपल्स को देखकर एक्स की याद सता सकती है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज किसी तीसरे के आप दोनों के बीच आ जाने के कारण रोमांस का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। सिंगल सारा दिन रोमांटिक सोंग्स के साथ, अपने एक तरफा प्यार की यादों में खोएं रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। साथी के साथ प्यार भरी बातें करके रोमांटिक समय व्ययतीत करेंगे। सिंगल शादी संबंधित एप्स पर अपने लिए जीवनसाथी को ढूंढने का प्रयास करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मी को देखकर आकर्षित होंगे, उसे सारा दिन निहारना अच्छा लगेगा। अन्य अपने साथी के प्यार में डूबे रहेंगे। सिंगल का मन उदास रह सकता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जो लम्बे समय से अपने लिए पार्टनर ढूंढ रहे हैं, उनकी खोज आज खत्म होगी। अन्य का आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। हॉलिडे प्यान करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपके आकर्षण को प्रेम में बदलते देर नहीं लगेगी, दिल थाम कर रखें। अन्य पार्टनर के साथ रोमांस का मज़ा लेंगे। सिंगल की क्रश के प्रति भावनाएं भढ़केगी।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज रिलेशनशिप की नकारात्मक के अपनी रोमांटिक बातों से ठीक करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल क्रश के साथ रोमांटिक बातें करेंगे।  

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज अपने संबंध को रोमांटिक बनाने का जितना प्रयास करेंगे, उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपके साथी को सुख प्रदान करेगा। सिंगल अपने प्यार का इजहार करने में देरी नहीं करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए अपने  प्रेमी से विचारों को सांझा करेंगे, भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे। सिंगल का मन अपने क्रश के प्रति विचलित रहेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज अपने साथी को प्यार भरा उपहार देंगे, रोमांटिक रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। सिंगल पास्ट में मिले इमोशनल ट्रामा को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News