लव राशिफल 24 अप्रैल- ज़रा ज़रा बहकता है महकता है आज तो मेरा तन बदन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 02:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दिल आज आजादी चाहता है। अगर रिलेशनशिप में हैं तो थोड़ी जगह दें और अगर सिंगल हैं तो कोई दिलचस्प इंसान ज़िंदगी में एंट्री ले सकता है। यात्रा में रोमांस संभव है।
लव मंत्र: जिसे तुम खुले दिल से चाहो, वो कभी बंधन नहीं बनता।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज दिल और दिमाग के बीच की लड़ाई चल सकती है। मन कुछ और चाहता है लेकिन लॉजिक कुछ और कह रहा है। अपने दिल की सुनिए, जवाब वहीं मिलेगा।
लव मंत्र: प्यार गणित नहीं, संगीत होता है महसूस किया जाता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आप दिल से सब कुछ परखते हैं और आज यही खूबी आपके रिश्ते को आगे बढ़ा सकती है। कुछ अनकही बातें समझ में आएंगी पार्टनर का खामोश प्यार आज ज़ोर से बोलेगा।
लव मंत्र: जहां शब्द न पहुंचे, वहां आंखें बात करती हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके विचार थोड़े उलझे हो सकते हैं लेकिन दिल साफ रहेगा। कोई पुरानी बात रिश्ते में खटास ला सकती है लेकिन आपकी समझदारी से सब ठीक होगा। नया रोमांटिक कनेक्शन भी बन सकता है।
लव मंत्र: जहां सोच गहरी हो, वहां प्यार बेमिसाल होता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन मोहब्बत के नाम है। अगर किसी को चाह रहे हैं तो कहने का इससे बेहतर दिन नहीं है। पुराने प्यार की लौ फिर से जल सकती है। रोमांस में थोड़ा जादू महसूस होगा।
लव मंत्र: जो महसूस हो जाए, उसे कहना जरूरी हो ?

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी खास की मुस्कान दिल की धड़कनें तेज़ कर सकती हैं। सिंगल हैं तो नजरें टकराने की संभावना है। रिश्ते में हैं तो एक छोटी-सी गलतफहमी, गहराई लाने वाली बातचीत में बदल सकती है।
लव मंत्र: कभी-कभी चुप रहना, सबसे ज़्यादा कह जाता है। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपका प्यार धीरे-धीरे पर गहराई से बढ़ रहा है। जो साथी साथ हैं, उन्हें आपकी स्थिरता सुकून देगी। सिंगल लोगों के लिए किसी सीरियस कनेक्शन की शुरुआत संभव है।
लव मंत्र: धीरे चलो लेकिन साथ चलो यही सच्चा प्यार है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आपका आकर्षण आज चरम पर है। अगर डेटिंग की सोच रहे हैं तो आज का दिन परफेक्ट है। पहले से जुड़े लोगों को एक छोटा-सा सरप्राइज देना रिश्ते में नयापन ला सकता है।
लव मंत्र: प्यार तब खिलता है, जब अहंकार मुरझाता है। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज भावनाएं थोड़ी उफान पर रहेंगी। अपने पार्टनर से दिल की बात कहने में हिचक न करें। पुराने घाव अगर उभरें तो खुद को समय दें हर एहसास की अपनी जगह होती है।
लव मंत्र: हर आंसू, प्यार की एक नई शक्ल हो सकता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपकी बातों में जादू रहेगा। किसी को इंप्रेस करने का बढ़िया दिन है। कपल्स के लिए हंसी-मजाक से रिश्ता और गहरा होगा। नई शुरुआत की संभावना बन रही है।
लव मंत्र: प्यार, संवाद से नहीं समझ से पनपता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) दिल कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहेगा। पुराने जज़्बात लौट सकते हैं या किसी पुराने रिश्ते की गूंज महसूस हो सकती है। बिना किसी अपेक्षा के साथी के साथ समय बिताएंगे।
लव मंत्र: सच्चा प्यार वही है, जो खामोशी में भी महसूस हो।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी का प्यार थोड़ा रहस्यमय रहेगा। कोई छुपा हुआ जज़्बात सामने आ सकता है। अगर किसी को दिल में रखते हैं तो आज इशारा करने का सही दिन है।
लव मंत्र: प्यार वो खज़ाना है, जो जितना छुपाओ, उतना चकमक करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News