लव राशिफल 6 जनवरी- हमको मिली हैं ये घड़िया नसीब से

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 06:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी आपकी जरूरतों के प्रति बहुत चौकस रहेंगे और पूरा ध्यान रखने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में लंबे अर्से के बाद एक स्थिर संतोष महसूस करेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी की पूजा करें।

वृष- आज का दिन लव लाइफ के लिए काफी अच्छा होगा। साथी का गंभीर स्वभाव रोमांटिक रहेगा। लवर के साथ शादी के रिश्ते में बंधने के योग हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें।

मिथुन- आज लव लाइफ में पार्टनर के प्रति एक मजबूत शारीरिक और यौन आकर्षण महसूस होगा। प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा है।
उपाय- श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी को पान भेंट करें।

कर्क- आज साथी के प्रति खास जुड़ाव महसूस करेंगे। शारीरिक आकर्षण से अधिक भावनाओं को महत्व देंगे। दोनों बहुत सारी दिल की बातें शेयर करेंगे।
उपाय- देवी रुक्मिणी को लाल वस्त्र भेंट करें।

सिंह- आज किसी खास के प्रति जरुरत से अधिक खुद को आकर्षित महसूस करेंगे। दिल करेगा हर समय उनके आस-पास रहें। कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।
उपाय- श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी का अभिषेक करें।

कन्या- आज साथी की आंतरिक दुनिया के बारे में अधिक जानने का विचार आपको खुश करेगा। दोनों एक-दूसरे के आगोश में पूर्ण रूप से खुद को महसूस करेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी को इत्र लगाएं।

तुला- आज साथी को लेकर खुद में बहुत सारे बदलावों का अनुभव करेंगे। उनकी नजर में बने रहने के लिए खास प्रयत्न करेंगे। लव लाइफ को खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी को तिलक लगाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज लव लाइफ में संतोष की भावना के साथ एक-दूसरे के प्रति सुरक्षित रूप से जुड़ेंगे। दोनों का प्यार पहले से भी अधिक गहरा होगा।
उपाय- श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी को हल्दी का तिलक लगाएं।

धनु- आज कोई पार्टनर के प्रति आपको भड़काने का प्रयास कर सकता है लेकिन आप उनके प्रति गहरे प्यार और  विश्वास से बंधे रहेंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय- श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी को फूल भेंट करें।

मकर- आज का दिन लव लाइफ को लेकर मिलाजुला रहेगा। कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। जिनका डटकर सामना करना होगा। अपने गुस्से पर काबू रखें।
उपाय- श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी की आरती करें।

कुंभ- आज का दिन लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा। कुछ नए तरीकों से रोमांस का आनंद लेंगे। इस दौरान आपको अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा।
उपाय- श्री कृष्ण मंत्र का जाप करें।

मीन- आज साथी आपकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखेंगे और खुश रखने की हर संभव कोशिश करेंगे। कुंवारों की घर पर शादी की बात चल सकती है।
उपाय- तुलसी मिश्रित खीर का श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी को भोग लगाएं।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News