लव राशिफल 17 अगस्त- मोहब्बत की शमा जला कर तो देखो

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tip of the day: टिप ऑफ़ द डे- अपने प्रेम संबंध को मधुर बनाने के लिए क्लीं मंत्र का एक माला जाप करें।

मेष राशि- आज आप अपने लवमेट पर गुस्सा हो सकते हैं। इसका असर आपके प्रेम संबंध पर भी पड़ेगा। विवाहित जातकों को आज खुशखबरी मिलेगी। 

वृष राशि- आपका भाग्य आपके साथ है। लवमेट भी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देगा। आज कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। विवाहित जातक साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे। 

मिथुन राशि- इस समय आपका लवमेट आपके कारण मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। यह वक्त अपने पार्टनर को समझने का है। विवाहित जातक पैसों को लेकर परेशान रह सकते हैं। 

कर्क राशि- लॉकडाउन के चलते जो दूरी आप में आ गई है, वह आपके प्रेम संबंध में साफ दिखाई दे रही है। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। विवाहित जातकों के बीच किसी बात को लेकर दरार आ सकती है। 

सिंह राशि- आज आप प्रेम के बंधन में बंध सकते हैं और जो लोग अपने दिल की बात कहने से डर रहे थे, वो आज कह सकते हैं। विवाहित जातक एक दूसरे के साथ खुशनुमा वक़्त गुजारेंगे।  

कन्या राशि- आज आपके संबंध पहले से ज्यादा मधुर होंगे। लवमेट आपको स्पेशल फील करवा सकते हैं। विवाहित जातकों को एक दूसरे का भरपूर साथ मिलेगा। 

तुला राशि- जिस प्यार का आपको बहुत सालों से इंतज़ार था, वो आज आपकी लाइफ में एंर्टी करेगा। विवाहित जातकों के जीवनसाथी को हर कार्य में सफलता मिलेगी। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वृश्चिक राशि- आज आपके और लवमेट के बीच में गलतफहमी हो सकती है। फिर भी रिश्ता मजबूत ही रहेगा। विवाहित जातको के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। 

धनु राशि- आज अपने लवमेट के साथ अच्छा समय बिताने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम संबंधों को नई दिशा मिलेगी। विवाहितओं को न्यू बेबी की ख़ुशी मिलेगी। 

मकर राशि- आज आपका प्रेम संबंध अच्छा रहने वाला है। जिस के चलते आपका लवमेट रोमांटिक हो सकता है। जो आपके लिए भी अच्छा साबित होगा। 

कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए सही नहीं है। किसी पिछले कारण को लेकर आप दोनों में कहासुनी हो सकती है। जिस से प्रेम संबंध ख़राब हो सकते हैं। विवाहित कपल्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

मीन राशि- आज अपने मन की बात पार्टनर को बोल देनी चाहिए। जिस से दोनों की दूरिया कम हों और प्रेम का ये रिश्ता मधुर बने।विवाहित जातक तनाव में रह सकते हैं।           
                   
PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News