लव राशिफल 6 दिसंबर- तेरे बिना गुजारा ऐ दिल है मुश्किल

punjabkesari.in Friday, Dec 05, 2025 - 01:19 PM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्यार में उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ एडवेंचर या आउटिंग का प्लान बन सकता है। सिंगल्स को ट्रैवल के दौरान प्यार मिल सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यावहारिक बातें प्यार को गहरा करेंगी। सिंगल्स को कार्यस्थल पर आकर्षण महसूस हो सकता है लेकिन पुराने घाव भी हरे होंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। गलतफहमी दूर होंगी। सिंगल्स को किसी इंटेलिजेंट व्यक्ति से प्यार हो सकता है। जिससे उनकी लाइफ में ढेरों खुशियां आएंगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज रोमांस से भरा दिन रहेगा। प्यार की ऊर्जा चरम पर रहेगी। लव लाइफ के खूब मजे लूटेंगे। सिंगल्स को मनचाहा साथी मिलने के संकेत हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए आकर्षण बढ़ेगा और नई मुलाक़ात प्यार में बदल सकती है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर आपके लिए कुछ खास कर सकता है। सिंगल्स को किसी पुराने दोस्त से प्यार का संकेत मिल सकता है।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज बातचीत में थोड़ी गलतफहमी हो सकती है लेकिन प्यार कायम रहेगा। सिंगल्स के लिए सोशल मीडिया पर रोमांटिक कनेक्शन बन सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) भावनात्मक दिन रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। सिंगल लोग किसी संवेदनशील व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपकी पर्सनालिटी से पार्टनर प्रभावित रहेगा। रिलेशन में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल्स को अचानक कोई प्रपोज़ कर सकता है, लाइफ में मजेदार टर्निंग प्वाइंट आएगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) लव लाइफ में सुकून और स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात हो सकती है। सिंगल्स को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज प्यार करने का बेहतरीन दिन है। रोमांस बढ़ेगा और डेट नाइट के योग हैं। सिंगल्स के लिए क्रश आज पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) गहरी भावनाएं हावी रहेंगी। रिलेशनशिप मजबूत होगा। सिंगल लोगों को किसी रहस्यमय व्यक्ति की ओर आकर्षण होगा। कुछ भी करने से पहले अच्छे से जांच कर लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News