Love Horoscope: आज होगी इन राशि वालों पर प्यार की बरसात

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 09:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- अगर आप आज के दिन पार्टी पर जाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपके रिश्ते में मिठास आएगी। 

वृष- आप पहली बार डेट पर किसी के साथ बाहर जा रहे हैं तो आपका समय अच्छा बीतने वाला है। आपके पार्टनर पर आपका इम्प्रेशन भी अच्छा होगा। इतना ही नहीं आपको डेट पर कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है। 

मिथुन- आज आपको प्यार में धोखा मिल सकता है, इसीलिए अगर किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो उससे पहले थोड़ा सोच-समझ लें और उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचे। 

कर्क- प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। लव पार्टनर को कोई प्यारा-सा तोहफा देने का विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद दिन बढ़िया रहेगा। 
Follow us on Twitter
सिंह- दांपत्य मामलों में जीवनसाथी से विचार-विमर्श हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के लिए समय बहुत अच्छा जा रहा है। अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। 
Follow us on Instagram
कन्या- शादीशुदा जीवन में सुख रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर में जा सकते हैं या ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। अगर आज एक-दूसरे को उपहार देंगे तो आपके रिश्ते में मिठास आएगी।

तुला- पार्टनर को अपने दिल की बात बताने के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अपने साथी को बताएं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं, ऐसा करने से आपके प्यार को पहले से अधिक मजबूती मिलेगी।

वृश्चिक- इस राशि वालों को आज उनका प्यार मिल सकता है, लेकिन अगर आपको कुछ गलत महसूस हो तो आगे बढ़ने से रूक जाएं, वरना आपके जीवन पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। आज आपका रिश्ता एक अगल मोड़ पर जा सकता है, यानि दोस्ती में आई दरार भी खत्म हो सकती है।

धनु- प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन से थोड़ी निराशा हो सकती है। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है।

मकर- आज आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं, यानि पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। उनसे शादी के बंधन में बंधने के लिए ये समय आप दोनों के लिए अनुकूल रहेगा।

कुंभ- दांपत्य जीवन में खुशी भरा समय दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रियतम से किसी खास बात पर चर्चा हो सकती है।

मीन- इस राशि वालों की लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। आज आपको आपके पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। साथ ही आपके सबसे अच्छे दोस्त से भी आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News