Ram Navami 2022: भगवान राम के जीवन में आई 4 महिलाओं के कारण उन्हें भोगना पड़ा कष्ट

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2022 Rama Navami: रामचरितमानस में भगवान विष्णु के अवतार श्री राम के संपूर्ण जीवन का वृतांत मिलता है। जिसमें राम जन्म, देवी सीता संग विवाह, वनवास, रावण वध, राज्याभिषेक, सीता का त्याग, अपने पुत्रों से मिलन, देवी सीता का धरती में समाना आदि घटनाएं बताई गई हैं। संपूर्ण वृत्तांत में भगवान राम के जीवन में आई पांच महिलाओं के कारण उन्हें बार-बार कष्ट भोगने पड़े।  

PunjabKesari ram ji

भगवान राम को कष्ट देने वाली पहली महिला हैं उनकी दूसरी माता कैकेयी। वह राम को अपने पुत्र से भी अधिक प्रेम करती थी लेकिन जब अयोध्या का कार्यभार संभालने की बात आई तो भरत को राजा बनाने के लिए राम जी को वनवास भेज दिया।  

PunjabKesari ram ji
भगवान राम को कष्ट देने वाली दूसरी महिला हैं मंथरा चाहे ये कैकेयी की दासी थी लेकिन उससे मां के समान प्रेम करती थी। अपनी बेटी को राजमाता बनाने के लिए और उसके पुत्र भरत को अयोध्या का राजा बनाने की चाह में मंथरा ने उससे गलत काम करवाया। जिससे राम जी को वनवास हो गया।  

PunjabKesari ram ji

भगवान राम को कष्ट देने वाली तीसरी महिला हैं रावण की बहन शूर्पणखा। उन्होंने श्री राम और लक्ष्मण को व‌िवाह का प्रस्ताव दिया लेकिन दोनों ने अस्वीकार कर द‌िया। उसने क्रोध में आकर देवी सीता पर आक्रमण किया। लक्ष्मण ने आवेश में आकर उसकी नाक काट दी। शूर्पणखा ने रावण से जाकर उनकी शिकायत की ज‌िससे रावण ने देवी सीता का हरण कर ल‌िया और उन्हें कष्ट भोगना पड़ा।

भगवान राम को कष्ट देने वाली चौथी महिला हैं उनके राज्य में निवास करने वाली एक धोबन। जो अपने मायके से लौट रही थी तो रास्ते में रात हो गई। रात व्यतीत करने के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति के घर रुक गई। जब अगले दिन वह अपने पति के घर गई तो उसने उन्हें घर से निकाल दिया क्योंकि वह रात किसी अन्य पुरुष के घर रह कर आई थी। जब मामला राम दरबार में पहुंचा तो धोबन ने भगवान राम और देवी सीता का उदाहरण द‌िया। भगवान राम को देवी सीता पर भरोसा होते हुए भी उनका त्याग करना पड़ा। 

PunjabKesari ram ji


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News