London: लंदन में कर्म व धर्म पर आधारित ‘महाभारत’ का नाट्य मंचन शुरू
punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
लंदन (प.स.): लंदन में रविवार को ‘महाभारत’ का समकालीन नाट्य मंचन शुरू किया गया। जिसमें कई भारतीय संगीत और नृत्य कला प्रदर्शित की जाएगी तथा इसके पात्रों में विश्वभर के कलाकार शामिल हैं। ब्रिटेन में इस संगीत नाटक का मंचन बावन थिएटर में अगले सप्ताहांत तक चलेगा। इससे पहले कनाडा में टोरंटो के वाइ नॉट थिएटर और भारतीय मूल के सह-निर्माता मिरियम फर्नांडीज और रवि जैन द्वारा इसका वल्र्ड प्रीमियर किया गया जिसे आलोचकों ने काफी सराहा। यह नाटक कर्म व धर्म पर आधारित है। कर्म में प्रतिद्वंद्वी पांडव और कौरव वंश की मूल कहानी है और धर्म युद्ध को दर्शाया गया है जो पृथ्वी को नष्ट कर देता है।
वाइ नॉट थिएटर के सह-कलात्मक निदेशक फर्नांडीज ने कहा-‘ दोनों भागों के बीच एक सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया है। यदि आप पूरा अनुभव लेना चाहते हैं तो यह 7 घंटे की यात्रा है और हम कहानी की शुरूआत भीष्म प्रतिज्ञा से करते हैं और युधिष्ठिर की स्वर्ग यात्रा तक युद्ध के विभिन्न चरणों से गुजरते हैं।’ महाकाव्य के सबसे महत्वपूर्ण भाग ‘भगवद् गीता’ के लिए एक नया ओपेरा भी है जिसमें मंच पर उपस्थित बैंड भगवान कृष्ण की पसंदीदा बांसुरी जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों से संगीतमय प्रस्तुति देकर समां बांध देता है।मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही दोषियों को बेनकाब किया जाएगा।