Libra 2025 Prediction: तुला राशि वालों के लिए बड़ी भविष्यवाणी, अगले 4 महीने में होंगे बड़े बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Libra 2025 Prediction: तुला राशि वालों की जिंदगी में अब कुछ बड़ा होने वाला है और निराशा का दौर भी खत्म होने वाला है। पिछले लंबे समय से तुला राशि वाले अलग-अलग क्षेत्र में सफलता पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे लेकिन अब संघर्ष रंग लेकर आएगा। कई ग्रह मिलकर आपके लिए सफलता का रास्ता तैयार करेंगे और आपके हाथ में उपलब्धियां की मशाल भी थमाएंगे। तुला राशि वालों को आप देवगुरु बृहस्पति, शनि, शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल का तो पूरा साथ मिलेगा ही, राहु और केतु भी आपको हैरान कर देने वाली सफलता देंगे। 31 दिसंबर तक का समय तुला राशि वालों के लिए आप अधूरे सपने पूरे करने का समय है और जो साल के आठ महीना में तुला राशि वालों को नहीं मिल पाया था। अब इस साल के बाकी बचे महीना में तुला राशि वालों को एक के बाद एक सफलता मिलती चली जाएगी। इसलिए तुला राशि वालों के लिए यानी जिनका लिब्रा जोटिक साइन है, यह वीडियो बेहद खास रहने वाली है।

आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। जिन लोगों का नाम रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते, से शुरू होता है, उनकी तुला राशि होती है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जिनकी यह अपनी राशि है और सबसे मजेदार बात यह है कि शनि की यह उच्च राशि है।  शुक्र और शनि यह दोनों ग्रह अगले चार महीनो में तुला राशि पर मेहरबान रहेंगे ही लेकिन साथ ही देवगुरु बृहस्पति, सूर्य, बुध और मंगल का भी तुला राशि वालों को पूरा साथ मिलेगा यानी ग्रहों का खेल तुला राशि वालों की फेवर में रहने वाला है।

अब अगले 4 महीने यानी 31 दिसंबर 2025 तक का समय तुला राशि वालों के लिए कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके कैरियर में , आपके बिजनेस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके साथ होगी जो आपको रोमांचित करेंगी। इन महीनों के दौरान कौन से बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे , कब-कब ग्रहण लगेगा और उसका तुला राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, पूरा लेखा-जोखा मेरे इस वीडियो में आपको मिलेगा। ग्रहों के खेल की शुरुआत नवग्रह में गुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति की चाल से करते हैं।

देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में  गोचर कर रहे हैं और वह अतिचारी अवस्था में है यदि तीन गुना तेज रफ्तार में चल रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन राशि से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी अगले 4 महीने देवगुरु बृहस्पति तुला राशि वालों के लाइफ पर जबरदस्त असर डालने वाले हैं।

देव गुरु बृहस्पति के बाद अब शनि देव की बात करते हैं। शनि देव 13 जुलाई से  उल्टी चाल चल रहे हैं यानी रेट्रोग्रिड हैं और 28 नवंबर 2025 तक वक्री अवस्था में रहेंगे और तुला राशि भी शनि के प्रभाव से अछूती नहीं रहेगी। राहु और केतु यह दोनों ग्रह इस साल के बाकी महीना में अब कोई राशि परिवर्तन नहीं करने वाले। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते रहेंगे। लेकिन इन 4 महीना के दौरान सूर्य 4 बार राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल, बुध, शुक्र का राशि परिवर्तन 2 से 3 बार होगा। चंद्रमा तो हर अढ़ाई दिन के बाद अपनी राशि बदल लेते हैं।

7 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह दोनों ग्रहण भी तुला राशि वालों की लाइफ पर असर डालेंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन 31 दिसंबर तक  तुला राशि वालों की जिंदगी के अलग-अलग पहलू पर गहरा असर डालने वाला है। शुक्र ग्रह आपको प्रेम और रोमांस के मौके देने वाले हैं और मैटेरियलिस्टिक लाइफ देने वाले हैं यानी खूब धन दौलत भी देंगे और जीवन की भौतिक सुख सुविधाओं में भी इजाफा करेंगे। सूर्य आपकी किस्मत का सितारा बुलंद करेंगे। मंगल ग्रह आपको आगे बढ़ाने के मौके देंगे और आप कई क्षेत्रों में अपनी लीडरशिप क्वालिटी को साबित करेंग।

तुला राशि वालों को नौकरी में, व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवधि में आपको अपनी मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपके पदोन्नति भी हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आपको अपने सीनियर्स का और अपनी टीम का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको अच्छे और नए प्रस्ताव भी मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा ।

तुला राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होगी। आप फ्रीलांस के जरिए भी अच्छे पैसे कमा सकते है। यानी घर बैठकर भी आप ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। आपको अपने भीतर के टैलेंट को पहचानना होगा और अपनी क्षमता और अपने हुनर का इस्तेमाल करना होगा। ग्रहों की चाल आपको आगे बढ़ने का मौका देगी। तुला राशि की महिलाओं के लिए भी यह समय अच्छा है। यदि आप अपना खुद का कोई प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो आपको सफलता हासिल होगी। आपको डबल इनकम मिलने की पूरी संभावना है। आप जो नए काम सोचेंगे उसमें आपको फायदे होंगे।

इसके अलावा इस अवधि के दौरान तुला राशि वाले कई उपलब्धियां भी हासिल करेंगे। कैरियर के क्षेत्र में भी लगातार चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ेंगे और अपने आपको साबित करेंगे।  आपका आप का साहस, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति इस साल काफी मजबूत रहेगी। जो लोग नौकरी में हैं, उनके कार्य की तारीफ होगी। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में है, उन पर किस्मत मेहरबान रहेगी। प्रमोशन की भी संभावनाएं हैं। वेतन वृद्धि के भी योग हैं। वाहन और फ्लैट खरीदने के लिए भरपूर योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ा आपको सतर्क रहना होगा लेकिन कोई गंभीर दिक्कत नहीं आएगी।

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय में वृद्धि होगी और आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर या सोशल मीडिया पर कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। यानी आपके जीवन में अचानक से कोई प्रेम दस्तक दे सकता है। इस अवधि में किसी को उधार पैसा न दें और न ही किसी लंबी परियोजना में अपना पैसा लगाएं। आपका पैसा अटक सकता है।

लेकिन कुछ मामलों में तुला राशि वालों को सावधान भी रहना है. ऐसा भी नहीं है कि हर मामले में आपको लगातार सफलता हासिल होती जाएगी। अगर आप अलर्ट नहीं रहेंगे तो कुछ मोर्चों पर आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पैसों को लेकर किसी जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। बिजनेस में किसी भी डील को फाइनल करने से पहले अपने पिता, बड़े भाई या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपका थोड़ा संभलकर चलना होगा। आपको अपने कार्यों में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर सोच समझकर हस्ताक्षर करने होंगे। किसी की गवाही देने से भी थोड़ा परहेज करना होगा क्योंकि राहु केतु की स्थिति किसी मुसीबत में भी डाल सकती है।

वर्ष 2025 के अंतिम महीनों में बदलता मौसम आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। तुला राशि के बुजुर्गों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। आपको एलर्जी या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है इसलिए बदलते मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखें। संतान पक्ष के लिए अब अगले चार महीने का समय तुला राशि वालों को खुशियां देने वाला है। संतान को उच्च पद की प्राप्ति भी इस वर्ष होगी। संगीत, कला और लेखन के क्षेत्र से जुड़े तुला राशि के लोगों को कई पुरस्कार भी मिलेंगे और करियर भी तेजी से चमकेगा।

होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए व्यक्तियों के कारोबार में वृद्धि होगी और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों और भाइयों का बड़ा सहयोग मिलेगा। आपके विपरीत परिस्थितियों में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सितंबर माह के बाद सफलता मिलना प्रारंभ हो जाएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। तुला राशि के जो लोग किराए के घर में रहते हैं, उन्हें अपने घर में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। नई प्रॉपर्टी बनाने में भी आप कामयाब रहेंगे और वाहन सुख भी मिलेगा यानी आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

गुरमीत बेदी
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News