Leo 2025 Prediction: सिंह राशि के लिए अगले 3 महीने का भविष्यफल

punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Leo 2025 Prediction: साल 2025 के 9 महीने लगभग बीत रहे हैं। नौवां महीना चल रहा है इस समय सितंबर का और आगे अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने हैं। यह महीने सिंह राशि के जातकों के लिए कैसे रहेंगे ? इस पर चर्चा करेंगे। यहां पर सूर्य का जो गोचर होता है, वह तीसरे भाव का अच्छा होता है और सूर्य जब तुला राशि में जाएंगे, तो सिंह राशि के तीसरे भाव में चले जाएंगे। 16 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक यह गोचर वह अच्छा है क्योंकि सूर्य जो होते हैं वह सिंह राशि के स्वामी हैं तो राशि के स्वामी का तीसरे भाव में जाना अच्छा होता है। तो निश्चित तौर पर यहां पर आकर पराक्रम में वृद्धि करेंगे क्योंकि यह तीसरा भाव पराक्रम का भाव होता है और पराक्रम में आपके वृद्धि होगी। आप स्वस्थ भी रहेंगे 16 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर के बीच-बीच में। गुरु यहां पर कर्क राशि में रहेंगे। आपके 12वें भाव में आ जाएंगे क्योंकि अभी गुरु फिलहाल सिंह राशि के जातकों के लिए 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। 11वें भाव का गोचर गुरु का अच्छा होता है लेकिन यह साल एक ऐसा है जिसमें गुरु की स्पीड थोड़ी सी ज्यादा है। तो तीव्र गति से चलते हुए गुरु 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जैसे ही गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, यह आपके 12वें भाव में आ जाएंगे। 12वें भाव में गुरु का जाना अच्छा नहीं होता क्योंकि जो सिंह राशि है उसके लिए गुरु फिफ्थ हाउस के स्वामी हो जाते हैं। यहां पर गुरु की धनु राशि आ जाती है। यहां पर सिंह राशि के जातकों के लिए तो पांचवे भाव के स्वामी का अपने से अष्टम में जाना यानी कि 12वें भाव में जाना अच्छा नहीं है। यहां पर गुरु अष्टमेश भी होते हैं। अष्टमेश होकर 12वें में बैठेंगे तो यह अच्छा फल नहीं करते। 

पंचम बुद्धि-विवेक का भाव होता है। तो कोई भी फैसला लेना है तो किसी अह विश्वसनीय व्यक्ति की या अपने पार्टनर की सलाह के साथ लें क्योंकि बुद्धि-विवेक वाले भाव का स्वामी जो है वह शुभ प्रभाव में नहीं है। अपने से अष्टम में चला गया है। इस दौरान अपने जो बैंक अकाउंट है या अपने आपके यू.पी.आई अकाउंट है या कोई और ऐसे ऑनलाइन प्लेटफार्म है जहां पर आप ट्रांजैक्शन करते हैं वहां पर जरूर ध्यान रखिए। क्योंकि अष्टम भाव के स्वामी भी गुरु बन जाते हैं आपके लिए तो जब गुरु अष्टम के भी स्वामी हैं और गुरु की जो मीन राशि आपके अष्टम भाव में आ जाएगी। यहां पर अष्टम भाव के सिग्निफिकेंट क्योंकि यह सीक्रेसी का भाव होता है। इसके सिग्निफिकेंस भी आपके लिए अच्छे नहीं होंगे। 

गुरु यहां पर रहकर 12वें भाव भाव में फल अच्छा नहीं करेंगे आपके लिए। तो यह एक सूर्य का फल अच्छा है। गुरु का फल अच्छा नहीं है। मंगल जब जाएंगे तुला राशि में तो यह अगेन आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे। सूर्य भी तीसरे में सूर्य 16 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक अच्छे हैं। मंगल 27 अक्टूबर को तीसरे भाव में चले जाएंगे, यह अगेन पराक्रम का भाव है और पराक्रम के कारक मंगल है। तो 27 अक्टूबर से मंगल भी यहां पर आपके लिए अच्छा फल करेंगे। सूर्य यहां से निकल जाएंगे लेकिन मंगल यहीं पर रहेंगे। तो मोटे तौर पर मंगल भी आपके लिए मित्र हैं और मंगल भाग्य स्थान के स्वामी हैं। पंचम स्थान का स्वामी शुभ गोचर में नहीं रहेगा लेकिन आपके भाग्य स्थान का स्वामी शुभ गोचर में रहेगा। मंगल योगकारक भी होते हैं सिंह राशि के लिए तो अल्टीमेटली मंगल का फल अच्छा रहेगा और काफी ऐसे जातक हैं सिंह राशि के जो खासतौर पर केतु के नक्षत्र में पैदा हुए हैं। उनके ऊपर इस समय मंगल की दशा चल रही है। तो यह दशानाथ का तीसरे जाना आपके लिए अच्छा हो जाएगा। उस लिहाज से चीजें ठीक रहेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित जो चीजें आती है सारी फोर्थ हाउस से आती हैं। शुक्र 15 सितंबर से लगातार आपके लिए अच्छे हो जाएंगे। यहां पर जो सिंह लग्न की पत्रिका होती है, शुक्र उसके लिए दशम भाव के स्वामी हो जाते हैं। तो दशम भाव में वृष राशि आएगी और दूसरी जो राशि है शुक्र तुला राशि वो तीसरे भाव में आती है। तो अगेन पराक्रम वाला भाव एक्टिव है और दशम भाव भी एक्टिव हो जाएगा। 

शुक्र आपके लिए अच्छा फल करेंगे। तो कुल मिलाकर मंगल, शुक्र और गुरु का गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है और बुध आपके लिए 24 अक्टूबर से लेकर 24 नवंबर तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, यह अच्छा फल करेंगे। फिर 6 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक फिर से वृश्चिक राशि में रहेंगे। यानी कि आपके फोर्थ हाउस में बुध का गोचर रहेगा। इन डेट्स के दौरान 24 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर और 6 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर। इस बीच बुध वक्री होकर तुला में आएंगे, वह अच्छा नहीं है लेकिन वृश्चिक राशि में गोचर बुध का अच्छा रहेगा। तो निश्चित तौर पर सिंह राशि के जातकों के लिए आने वाले दिनों में बहुत सारी चीजें हैं बहुत सारी ब्लेसिंग आने वाली है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News