Laxmi Narayan Yog 2026: 2 मार्च तक लक्ष्मी नारायण योग के चलते इन राशियों के लिए कुबेर खोलेंगे धन के भंडार
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 08:30 AM (IST)
Laxmi Narayan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी नारायण योग को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। यह योग तब बनता है जब शुक्र और बुध ग्रह एक ही राशि में युति करते हैं। वर्तमान समय में शुक्र और बुध दोनों ही कुंभ राशि में विराजमान हैं, जिसके कारण 2 मार्च 2026 तक लक्ष्मी नारायण योग प्रभावी रहेगा।
इस विशेष योग का प्रभाव धन, वैभव, सुख-समृद्धि और करियर में उन्नति से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि जिन जातकों की कुंडली में यह योग बनता है, उन पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना कम करना पड़ता है और सफलता उनके कदम चूमती है। आइए जानते हैं, कुंभ राशि में बने इस लक्ष्मी नारायण योग से किन 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के भंडार
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग अत्यंत शुभ साबित होगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ के प्रबल योग हैं। इस दौरान अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से फलदायी रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। विदेश यात्रा और विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा और नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

तुला राशि (Libra)
शुक्र की कृपा से तुला राशि वालों की भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। नया घर या वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विदेश में नौकरी या पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है। आय के नए साधन विकसित होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग स्वयं इस राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। मकान या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करियर को नई दिशा दे सकती है।


