Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर शुभ योगों का संगम, इन राशियों को हर कदम में मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Krishna Janmashtami 2025: हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन और उल्लासपूर्ण त्योहार, जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह दिन न केवल भक्ति और उत्साह से भरा होता है बल्कि ज्योतिष की दृष्टि से भी यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई सफलताओं का संकेत दे रहे हैं। खासकर तीन राशियों के जातकों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी रहेगा, क्योंकि इस अवसर पर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कि कौन-सी राशियां इन शुभ योगों से लाभान्वित होंगी और इस अवसर का सही उपयोग कैसे किया जा सकता है।

PunjabKesari Krishna Janmashtami 2025

जन्माष्टमी शुभ योग
ज्योतिष गणना के अनुसार 16 अगस्त यानी जन्माष्टमी वाले दिन 2 बजे बुधादित्य योग रहेगा। इसके साथ ही 16 अगस्त को ही चंद्र देव सुबह 11 बजे वृष राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही सुबह 7 बजे तक  वृद्धि योग रहेगा। इस योग में पूजा-पाठ करने से दोगुना फल प्राप्त होता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह जन्माष्टमी का पर्व एक नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आएगा। इस समय ग्रहों की स्थिति आपके संकल्पों को साकार करने में मदद करेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य इस समय पुनः गति पकड़ेंगे और आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आप अपनी मेहनत का फल आसानी से प्राप्त करेंगे। करियर में तरक्की, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत या व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे और मनचाही उपलब्धि हासिल करेंगे।

PunjabKesari Krishna Janmashtami 2025

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए जन्माष्टमी का यह पर्व आत्मविश्वास और नई दिशा का प्रतीक होगा। आपके भीतर छिपी प्रतिभा और कौशल बाहर आएंगे। यह समय आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। श्रीकृष्ण की कृपा से आप न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाएंगे बल्कि कार्यक्षेत्र में भी अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और मानसिक शांति भी बनी रहेगी, जिससे आप हर चुनौती का सामना धैर्य से कर सकेंगे।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत लेकर आता है। जन्माष्टमी के शुभ योग आपके जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी रुचि आध्यात्मिक विषयों में बढ़ेगी। भगवान कृष्ण की कृपा से आपके कठिन समय आसान हो जाएंगे और आप अपनी इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही, आप अपने परिवार और समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। इस समय ध्यान और पूजा में विशेष फायदेमंद रहेगा, जिससे आपके मन को शांति और संतोष मिलेगा।

PunjabKesari Krishna Janmashtami 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News