Aaj Ka Good Luck (20th April 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 05:30 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (20th April 2026) : आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। हिंदू मास वैशाख, तिथि तृतीया नक्षत्र रोहिणी रहेगा, आज का योग है सौभाग्य और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य मेष राशि में रहेंगे और चंद्र वृष राशि में रहेंगे। जैसे की सभी को पता है कि सोमावार का दिन शिव जी के समर्पित है। आज सोमवार के दिन संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। देवों के देव महादेव के साथ आज के दिन गणेश जी की पूजा करने से मन की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

आज का गुडकल 
आज सोमवार के संकष्टी चतुर्थी भी पड़ रही है, तो आज शिव जी के साथ-साथ गणेश जी की पूजा करें और उनके नामों और मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। 

मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज किसी भी काम में जल्दबाज़ी न करें, काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी की तरफ से सुख समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में परिजनों से मदद ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।

वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज सिर में दर्द हो सकता है।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी की भी बातों में आकर निवेश न करें। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। बच्चो का मन पढ़ाई में लगेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। धैर्यता में कमी आएगी। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  
उपाय- गंगाजल का घर में छिड़काव करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की आज किसी से मुलाकात हो सकती है। कामकाज को लेकर किसी से भी विवाद न करें। आज थकावट महसूस करेंगे।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। 

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होने के योग है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी न आने दें नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित करें।

तुला राशि 
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।  
उपाय- माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में चल रहा उतार चढ़ाव खत्म हो जाएगा। व्यापार में फोकस बनाए रखने की ज़रुरत है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

धनु राशि 
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। ऑफिस में तारीफ सुनने को मिल सकती है।
उपाय- छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं।

मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज अपनी भावनाओं पर काबू बनाए रखें। दोस्तो के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। नौकरी परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं। बुखार हो सकता है ख्याल रखें।
उपाय- विष्णु जी के नामों का जप करें। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में थोड़े उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। नया काम शुरू करने में दोस्तो का साथ मिलेगा। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। खांसी जुकाम परेशान कर सकता है।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं। 

मीन राशि 
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले जीवनसाथी के साथ जरूर विचार विमर्श करें।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News