Kundli Tv- जानें, किस अंगुली से तिलक करना होता है शुभ

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 12:22 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर विशेष महत्व बताया गया है। पूरी श्रद्धा-भावना के साथ हर विधि को पूरा किया जाता है और उसी विधान में तिलक का खास स्थान है। ब्राह्मणों के लिए तिलक धारण करना अनिवार्य माना गया है। बिना तिलक धारण किए कोई पूजा संपन्न भी नहीं मानी जाती। तिलक धारणा को लेकर कुछ वैज्ञानिक आधार भी है और आध्यात्म‍िक भी। माना गया है कि इसको प्रतिदिन लगाने से मनुष्य उर्जावान, तनावमुक्त, दूरदर्शी, विवेकशील महसुस करता है। किसी भी पूजा या यात्रा पर जाने से पहले तिलक करना शुभ माना गया है। किसी आध्यामिक कार्य में जाने के लिए भी तिलक लगाना शुभ माना जाता है।  
PunjabKesari
शास्त्रों में तिलक लगाने के कुछ नियम बताए गए है। यह बात तो सब लोग जानते है कि तिलक सदा दाहिने हाथ से लगाया जाना चाहिए। दाएं हाथ की हर उंगली से तिलक लगाने का अपना ही महत्व है जो आज हम आपको बताने जा रहें हैं।

तर्जनी अंगुली से पितृगणों को यानि कि पिण्ड दान करने पर तिलक किया जाता है।

मध्यमा से खुद को तिलक धारण करना चाहिए।
PunjabKesari
अनामिका अंगुली से देव गणों और भगवान को तिलक किया जाता है।

अंगूठे से घर में आने वाले किसी अतिथि को तिलक किया जाना चाहिए।

PunjabKesari
देव शयनी पर चंद्रमा करेंगे आपकी सभी परेशानियों को दूर (देखें VIDEO)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News