हाथों की लकीरों से जानिए आप कितने हैं भाग्यशाली
punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 11:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात जानें धर्म के साथ
इंसान की कुंडली को देखकर उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है, ये बात तो सब जानते ही हैं। इसके साथ ही हाथों की लकीरों से भी व्यक्ति वर्तमान के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इसका बड़ा महत्व बताया गया है। आज के समय में हर कोई ये जानने का इच्छुक होता है कि उसके साथ क्या हो सकता है और उसका आने वाला समय उसके लिए कैसा रहेगा। हाथों की लकीरों में सूर्य रेखा, भाग्य रेखा और गुरु पर्वत पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आज हम आपको आपकी हाथ की लकीरों से बताएंगे कि आपका आने वाला समय कैसा रहने वाला है।
कहते हैं कि गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान हो तो उस व्यक्ति को उच्च पद की प्राप्ति होती है।
हाथ में सूर्य रेखा के बड़े होने से समाज में व्यक्ति काफी ख्याति प्राप्त करता है। यदि सूर्य रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा ढ़लती हुई नजर आए तो ऐसा इंसान कलात्मक क्षेत्र में काफी सफलता हासिल करता है। इसके साथ ही सूर्य रेखा पर स्टार का बना होना निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। सीधी और स्पष्ट सूर्य रेखा व्यक्ति को दयालु, संवेदनशील और उदार बनाती है और सफलता भी दिलाती है।
हथेली में बुध या शनि पर्वत पर तराजू का चिन्ह भी जीवन में सुख समृद्धि का सूचक होता है।
अगर शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा बीच में मुड़कर सूर्य पर्वत तक पहुंच जाए तो यह भी शुभ संकेत है। ऐसे लोग राजकीय क्षेत्र में आपार सफलताएं हासिल करते हैं। ज्यादातर ऐसे लोग बड़े अधिकारी बनते हैं।
अगर कोई रेखा मणिबंध से निकलकर बिना टूटे शनि पर्वत तक पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है। अगर इस रेखा से एक शाखा निकलकर सूर्य पर्वत तक जा रही है तो यह शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को सफलता के साथ पैसा और प्रसिद्धि भी मिलती है।