Lockdown में खुले थे इस मंदिर के द्वार, भगवान को चढ़ाए थे 101 क्विंटल अंगूर

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 06:36 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कोरोना महामारी के चलते जहां एक तरफ़ कई मंदिर बंद थे, तो वहीं कुछ मंदिरों की समिति ने लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ नियमों आदि के तहत भगवान के प्रसाद आदि को वितरित किया गया। तो वहीं एक ऐसा भी मंदिर था जो कोरोना नें न केवल खुला बल्कि इसके गर्भगृह को एक अद्भुत तरीके से सजाया गया। हम बात करे रहे हैं महाराष्ट्र के खंडोबा मंदिर की, जहां कोरोना महामारी के बीच लॉकडाऊन के स्थिति में मंदिर के पुजारियों द्वारा भक्तों में प्रसाद भी बांटा गया। खबरों के अनुसार इस दौरान मंदिर के बहुत सूंदरता से अंगूरों की बेल से सुसज्जित कर भगवान को 101 क्विंटल अंगूर अर्पित किए गए।
PunjabKesari, Khandoba temple, Maharashtra Khandoba temple, महाराष्ट्र के खंडोबा मंदिर, महाराष्ट्र खंडोबा मंदिर, Dharmik Sthal, Religious Place In india, Hindu Teerth Sthal
यही नहीं अब भोग में लगे इन अंगूरों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों और रिलीफ कैम्प में रहने वालों को प्रसाद के रूप में पहुंचाने का प्रयास भी किया जाएगा। ताकि भगवान के आशीर्वाद से सभी भगवान जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

हैरान कर देने वाली है मंदिर की कहानी
मंदिर महाराष्ट्र के पुणे जिले में जेजुरी नामक नगर में है। इसे खंडोबा मंदिर के नाम से जाना जाता है। मराठी में इसे 'खंडोबाची जेजुरी' यानि खंडोबा की जेजुरी कहकर पुकारा जाता है। मंदिर एक छोटी-सी पहाड़ी पर 718 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। और यहां तक पहुंचने के लिए दो सौ के करीब सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इस मंदिर को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। आपको बता दें कि इस मंदिर में विराजमान देवता को भगवान खंडोबा कहा जाता है। उन्हें मार्तण्ड भैरव और मल्हारी जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है, जो भगवान शिव का ही दूसरा रूप है। भगवान खंडोबा की मूर्ति घोड़े की सवारी करते एक योद्धा के रूप में है। उनके हाथ में राक्षसों को मारने के लिए कि एक बड़ी सी तलवार है।
PunjabKesari, Khandoba temple, Maharashtra Khandoba temple, महाराष्ट्र के खंडोबा मंदिर, महाराष्ट्र खंडोबा मंदिर, Dharmik Sthal, Religious Place In india, Hindu Teerth Sthal
मंदिर में दांतों से 42 किलो की तलवार उठाने की होती है प्रतिस्पर्धा
खंडोबा मंदिर दुनिया भर में मशहूर है। यहां हर साल दशहरे पर होने वाले हल्दी उत्सव को मनाने दूर-दूर से लोग आते हैं। इस दौरान हल्दी से पूरा मंदिर सोने की तरह चमक उठता है। इसके अलावा, यहां 42 किलो की तलवार उठाने की प्रतिस्पर्धा खास होती है, क्योंकि श्रद्धालु इसे अपने दांतों से उठाते हैं। इस साल एक श्रद्धालु ने एक व्यक्ति को पीठ पर बैठाकर 42 किलो वजनी तलवार उठाई।

खंडोबा मंदिर मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित है। पहला भाग मंडप कहलाता है जबकि दूसरे भाग में गर्भगृह है, जिसमें भगवान खंडोबा की मूर्ति स्थापित है। हेमाड़पंथी शैली में बने इस मंदिर में पीतल से बना एक बड़ा सा कछुआ भी है। इसके अलावा मंदिर में एतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कई हथियार भी रखे गए हैं। दशहरे के दिन यहां भारी भरकम तलवार को दांत के सहारे अधिक समय तक उठाए रखने की एक प्रतियोगिता भी होती है, जो बहुत प्रसिद्ध है। मान्यता है कि धरती पर मल्ल और मणि नाम के दो राक्षस भाईयों का अत्याचार काफी बढ़ गया था, जिसे खत्म करने के लिए भगवान शिव ने मार्तंड भैरव का अवतार लिया था। कहते हैं कि भगवान ने मल्ला का सिर काट कर मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ दिया था जबकि मणि ने मानव जाति की भलाई का वरदान भगवान से मांगा था, इसलिए उसे उन्होंने छोड़ दिया। इस पौराणिक कथा का उल्लेख ब्रह्माण्ड पुराण में मिलता है।
PunjabKesari, Khandoba temple, Maharashtra Khandoba temple, महाराष्ट्र के खंडोबा मंदिर, महाराष्ट्र खंडोबा मंदिर, Dharmik Sthal, Religious Place In india, Hindu Teerth Sthal


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News