Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पत्नी को राशि अनुसार दें ये खास तोहफे, जानें मेष से मीन तक के बेस्ट Gifts
punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 11:00 AM (IST)
Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ का पावन त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास और आस्था से भरा होता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, पति भी अपनी पत्नी को एक प्यारा और खास उपहार देकर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। यदि आप अपनी पत्नी के लिए ऐसा तोहफा चुनना चाहते हैं जो उनकी पसंद के अनुकूल हो और उनके जीवन में शुभता लाए, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उनकी राशि के आधार पर उपहार का चयन करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कौन-से उपहार सबसे उपयुक्त माने गए हैं:

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जिन्हें साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास से जोड़ा जाता है। करवा चौथ पर मेष राशि की पत्नी के लिए
उपहार: विद्युत या इलैक्ट्रानिक उपकरण।
ड्रैस: लाल गोल्डन साड़ी सूट या लहंगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम, सौंदर्य, कला और सुख-सुविधाओं के कारक हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए
उपहार: डायमंड या चांदी का अलंकरण।
ड्रैस: लाल व सिल्वर साड़ी या सूट।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं, जो बुद्धि, संवाद और रचनात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं। मिथुन राशि की पत्नी के लिए
उपहार: विद्युत या इलैक्ट्रानिक उपकरण।
ड्रैस: हरी बंधेज साड़ी या सूट, हरी-लाल चूड़ियां।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं, जो मन, भावनाओं और संवेदनशीलता के कारक हैं। इस राशि की पत्नी के लिए
उपहार: चांदी का गहना।
ड्रैस : लाल, सफेद साड़ी या सूट, मल्टी कलर चूड़ियां।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जिन्हें आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और नेतृत्व का प्रतीक माना गया है। इस राशि की महिलाओं के लिए
उपहार : गोल्डन घड़ी।
ड्रैस : लाल, संतरी, गुलाबी, गोल्डन साड़ी या सूट।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं, जिन्हें व्यावहारिक सोच और व्यवस्थित जीवन शैली से जोड़ा जाता है। कन्या राशि की पत्नी के लिए
उपहार: विद्युत या इलैक्ट्रानिक उपकरण।
ड्रैस : लाल हरी गोल्डन साड़ी या सूट।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें प्रेम, सौंदर्य और कलात्मकता का प्रतीक माना जाता है। तुला राशि की पत्नी के लिए
उपहार: कास्मैटिक्स।
ड्रैस : लाल सिल्वर, गोल्डन साड़ी, लहंगा या सूट।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जिन्हें मजबूत इच्छाशक्ति और गहरे भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ा जाता है। इस राशि की पत्नी हेतु
उपहार : विद्युत या इलैक्ट्रानिक उपकरण।
ड्रैस : लाल, मैरुन, गोल्डन साड़ी या सूट।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान और विस्तार के कारक माने जाते हैं। धनु राशि की महिलाओं के लिए
उपहार : पिन्नी या पीला पतीसा,लड्डू।
ड्रैस : लाल, गोल्डन साड़ी या सूट व 9 रंग की चूड़ियां।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिनका संबंध अनुशासन, मेहनत और धैर्य से माना जाता है। मकर राशि की पत्नी के लिए
उपहार : विवाह की ग्रुप फोटो ग्रे फ्रेम में गिफ्ट करें।
ड्रैस : इलैक्ट्रानिक ब्लू साड़ी या सूट।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें मौलिक विचारों और आधुनिक पसंद से जोड़कर देखा जाता है। इस राशि की महिलाओं के लिए
उपहार: हैंड बैग, ड्राई फ्रूट, चाकलेट।
ड्रैस : नेवी ब्लू व सिल्वर कलर की मिक्स साड़ी या सूट।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो संवेदनशीलता और कल्पनाशक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। मीन राशि की पत्नी के लिए
उपहार: राजस्थानी थाली में कोई गोल्ड आइटम और ड्राई फ्रूट।
ड्रैस : लाल, गोल्डन साड़ी या सूट।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
