Karva Chauth: 200 साल बाद करवाचौथ पर बनेगा सूर्य और चंद्र का दुर्लभ संयोग
punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 01:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Karva Chauth 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्रत और त्यौहार पर ग्रह राशि परिवर्तन करके दुर्लभ संयोग बनाते हैं जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। बता दें कि इस बार करवा चौथ पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल करवाचौथ के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों एक साथ चाल बदलने वाले हैं। 10 अक्तूबर को चंद्रमा जहां वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो वहीं सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धन लाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये लक्की राशियां कौन-सी हैं :
कन्या राशि
आप लोगों के लिए चंद्र और सूर्य की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण कर रहे हैं तो वहीं सूर्य देव लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जीवन से नकारात्मक प्रभाव दूर होंगे और आपका अच्छा समय शुरू होगा। खर्चों से राहत मिल सकती है और भविष्य के लिए धन बचा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा और जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है, वहीं आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
सिंह राशि
चंद्र और सूर्य की चाल में परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है क्योंकि चंद्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव पर संचरण कर रहे हैं इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। आपको समय- समय पर आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।
वृष राशि
आप लोगों के लिए भी चंद्र और सूर्य की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है क्योंकि चंद्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर, तो वहीं सूर्य देव चतुर्थ स्थान पर संचरण कर रहे हैं, इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। जहां आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके लिए नौकरी-व्यापार में उन्नति की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। जो लोग नया काम या व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।
(इंट)