Kartik Amavasya: आज इस मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन-समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा परिवार
punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2023 - 09:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Kartik Amavasya: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने के पर्व को बहुत ही खास माना जाता है। इस माह में आने वाला हर एक त्यौहार बहुत ही अहम और महत्वपूर्ण होता है। 29 अक्टूबर 2023 से कार्तिक के महीने का आरम्भ हो चुका है और ये 27 नवंबर 2023 तक रहेगा। श्रीहरि और मां लक्ष्मी को ये माह बहुत ही प्यारा होता है। जो भी व्यक्ति इस दौरान इनकी पूजा करता है भगवान उसका जीवन खुशियों से भर देते हैं। वैसे तो साल की हर अमावस्या बहुत ख़ास होती है लेकिन कार्तिक माह में आने वाली अमावस्या जगत के पालनहार को बहुत प्रिय होती है। पंचांग के अनुसार इस बार अमावस्या 13 नवंबर यानी आज है। आज के दिन किया गया दान-धर्म, पूजा-पाठ दोगुना फल प्रदान करता है। तो चलिए जानते हैं इस साल कार्तिक अमावस्या की डेट, मुहूर्त और महत्व।
Kartik Amavasya 2023 Muhurat कार्तिक अमवास्या 2023 मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर होगी और 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर इसका समापन होगा।
स्नान मुहूर्त - सुबह 4 बजकर 56 मिनट से सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27मिनट तक
Do this work on Kartik Amavasya कार्तिक अमावस्या पर करें ये काम
स्कन्द पुराण के मुताबिक आज के दिन गीता का पाठ, अन्न और दीप दान करना चाहिए।
इसके अलावा आज के दिन खासतौर पर श्री हरि को तुलसी भी चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन का आगमन बना रहता है और जातक को स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कार्तिक अमावस्या के सुबह जल्दी स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Kartik Amavasya Significance कार्तिक अमावस्या महत्व
मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। जो घर सबसे साफ़ और शांत होता है वो उसी घर में रुक कर विश्राम करती हैं। आज के दिन सच्चे मन के साथ अगर इनकी पूजा की जाए तो घर-परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं देखनी पड़ती।