Kanya Pujan 2022: कंजक पूजन के उपरांत करें कुछ खास, तिजोरी भरी रहेगी खचाखच

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 01:04 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Navratri Kanya Pujan 2022: नवरात्रि के दौरान आठवें अथवा नौवें दिन सुबह के समय कन्या पूजन किया जाता है। माना जाता है कि आहुति, उपहार, भेंट, पूजा-पाठ और दान से मां दुर्गा इतनी खुश नहीं होतीं, जितनी कंजक पूजन और लोंगड़ा पूजन से होती हैं। अपने भक्तों को सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्रदान करती हैं। कंजक पूजन नवरात्रि का वह दिन है जिस दिन आपकी नौ दिनों की तपस्या को विराम मिलता है और आप मां दुर्गा से अपनी सभी मनचाही इच्छाओंं की पूर्ति करवा सकते हैं। आज के दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है। कंजक पूजन और लोंगड़ा पूजन के उपरांत नवरात्र की पूजा का समापन हो जाता है। नौ दिन तक उपवास रखकर मां दुर्गा का पूजन करने वाले भक्त अष्टमी अथवा नवमी को अपने व्रत का समापन करते हैं।

PunjabKesari,  Navratri measures, Kanjak worship, 2022 Durga Ashtami Pooja

कंजक पूजन के उपरांत करें कुछ खास, तिजोरी भरी रहेगी खचाखच
कंजकों को भोजन करवाने के बाद उगे हुए जौ और रेत को जल में विसर्जित कर दें।

कुछ जौं को जड़ सहित उखाड़कर समृद्धि हेतू घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से तिजोरी धन से खचाखच भरी रहती है। 

PunjabKesari,  Navratri measures, Kanjak worship, 2022 Durga Ashtami Pooja

कलश के पानी को पूरे घर में छिड़क देना चाहिए। इससे घर से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

नारियल को माता दुर्गा के प्रसाद स्वरूप सभी पारिवारिक सदस्यों को बांट कर स्वयं खाएं। 

शाम को सारा परिवार मिलकर मां दुर्गा की आरती करे। ज्योति में कपूर की टिकिया अवश्य डालें, ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। प्रेम और सौहार्द बना रहेगा।

PunjabKesari,  Navratri measures, Kanjak worship, 2022 Durga Ashtami Pooja


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News