इस एक उपाय में है आपकी सारी समस्याओं का हल

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 12:22 PM (IST)

शास्त्रों की बात जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान बताया गया है। इसके चलते बहुत से लोग अपनी हर परेशानी का समाधान ज्योतिष शास्त्र में ही ढूढ़ते हैं। वहीं आज के समय में हर किसी के जीवन में कोई न कोई परेशानी तो होती ही है, ऐसे में व्यक्ति इसके कई उपाय करता है। अक्सर आप में से बहुत से लोग काले धागे का सहारा भी लेते होंगे। दरअसल काल धागा शनि ग्रह से संबंधित होता है। वहीं कई लोग इस दोष से बचने के लिए काला धागा बांध लेते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इसे बांधने से पहले याद रखने वाली कुछ जरूरी बातों के बारे में। 
PunjabKesari
रोगों से लड़ने में ताकत
ज्योतिष के अनुसार कुंडली में अनुकूल ग्रहों की दशा या प्रतिकूल ग्रहों के दोष के निवारण के लिए काले धागे का उपाय करना चाहिए। जैसे शनिवार के दिन काले धागे को हनुमान जी के पैरों का सिंदूर लगाकर गले में धारण किया जाए तो इससे इंसान को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यानि कि रोगों से लड़ने की ताकत उस व्यक्ति में आती है।

बुरी नजर 
कहते हैं कि जब किसी को बुरी नजर लगी हो तो काला धागा बांधने से वह दूर हो जाती है।  पुराने समय में लोग अपने बच्चों को  बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाती हैं या अपने बच्चों के हाथों अथवा पैरों में काला धागा बांधती हैं, क्योंकि यह बुरी नजर से बचाता है। 
PunjabKesari
मंत्रों से करें सक्रिय
सबसे पहले काला धागा किस उद्देश्य से बांध रहें हैं यह मालूम होना चाहिए। उसे संबंधित मंत्रों से सक्रिय करना चाहिए। उसके बाद ही काले धागे को धारण करना चाहिए। जैसे नीचे दिया गया रुद्र गायत्री मंत्र काले धागे के प्रभाव को और भी बढ़ा देता है। काले धागे को बांधने के पश्चात इस मंत्र का रोजाना पाठ करना चाहिए।
मंत्र 
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

शुभ मुहूर्त 
कहते हैं कि इसे शुभ मुहूर्त जैसे अभिजीत या ब्रह्म मुहूर्त में ही पहनना चाहिए। इस संबंध में आप किसी ज्योतिषी की मदद भी ले सकते हैं। जिस हाथ या पैर में काला धागा बंधा हो उस हाथ में किसी अन्य रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए, क्योंकि यह शुभ नहीं होता है। 
PunjabKesari
नकारात्मक शक्ति 
काले धागे को केवल शरीर में ही धारण नहीं किया जाता है। इसे आप नींबू के साथ घर के दरवाजे पर भी बांधेंगे तो इससे घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News