भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने हेतु तेजस एस्ट्रो ग्रुप ने करवाया ज्योतिष सम्मेलन
punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 01:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
लुधियाना: 6 मार्च 2022 फिरोज गांधी मार्किट के समीप पांच सितारा होटल पार्क प्लाजा में तेजस स्टार एस्ट्रो की फाउंडर श्रीमति भारती गुप्ता ने भव्य ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया। 2015 में जब तेजस एस्ट्रो परिवार का आरंभ हुआ तब इस ग्रुप का नाम स्टार एस्ट्रो था। ज्योतिष की गणनाओं को ध्यान में रखते हुए इस ग्रुप का नाम बदल दिया गया। ये इस संस्था का 15 वां सम्मेलन था लेकिन रजिस्ट्रड होने के बाद ये इनका 7वां सम्मेलन है। इसमें लगभग 150 वरिष्ठ ज्योतिषियों ने भाग लिया। जिनमें प्रमुख अतिथि एच.एस रावत, जी.बी वशिष्ठ, अक्षय शर्मा, अनिल वत्स, रविन्द्र शर्मा, नितिश शर्मा और ज्योतिष कुंज के फाउंडर अश्विनी गौतम जी ने भाग लिया। एम. एल. ए हरजोत कमल जी ने समागम का आरंभ ज्योति प्रज्जवलित करने से किया। वे मोगा से विशेष तौर लुधियाना पधारे।
पंजाब केसरी के कुंडली टीवी के एडिटर श्री नरेश कुमार को श्रीमति भारती गुप्ता ने बताया तेजस स्टार एस्ट्रो ग्रुप का आरंभ अपने ससुर स्वर्गीय श्री तिलक राज गुप्ता की प्रेरणा से किया। वे 9 मंदिरों के प्रेसिडेंट थे, जिनमें प्रमुख तौर पर श्री हरि देव मंदिर ट्रंक बाजार लुधियाना में स्थित है। वर्तमान समय में आम जनमानस के लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव आया है।
वो अपनी संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं। पाश्चत्य संस्कृति की तरफ उनका रुझान बढ़ता जा रहा है।
लोगों को अपनी संस्कृति और अच्छे कर्मों से जोड़े रखने हेतु तेजस एस्ट्रो ग्रुप का गठन किया गया। जिसमें लगभग 300 सदस्य है।
जो एक परिवार की तरह इस संगठन को चला रहे हैं। तेजस स्टार एस्ट्रो ग्रुप को उनकी बेहतरिन सेवाओं के लिए आज हर तरफ सराहना मिल रही है और विभिन्न सामारोह में विशेष तौर पर सम्मानित भी किया जा रहा है।