June Vat Purnima 2026 : कब रखा जाएगा जून महीना का वट पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 11:23 AM (IST)
June Vat Purnima 2026 : सनातन धर्म में वट पूर्णिमा व्रत का खास महत्व है। साल में दो बार वट सावित्री व्रत रखा जाता है। पहला ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर और दूसरा पूर्णिमा पर। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति की लंबी आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। जून के माह में वट पूर्णिमा व्रत को लेकर कई लोगों में कन्फ्यूजन बनी हुई है। तो आइए जानते हैं वट पूर्णिमा व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

वट पूर्णिमा व्रत 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि का आरंभ 29 जून को सुबह 3 बजकर 7 मिनट पर होगा और इसका समापन 30 जून को सुबह में 5 बजकर 27 मिनट पर पूर्णिमा तिथि पर होगा। उदय काल के अनुसार, वट पूर्णिमा का व्रत 29 जून को रखा जाएगा।

वट पूर्णिमा व्रत पूजा विधि
वट पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
इस दिन महिलाओं को पूरा 16 श्रृंगार करना चाहिए और लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण कने चाहिए।
इसके बाद एक बांस की टोकरी में अनाज, फल, फूल, रोली, कुमकुम, कच्चा सूत, दीपक, सास के लिए साड़ी और श्रृंगार सामग्री सामग्री रख लें।
फिर बरगद के पेड़ के समक्ष घी का दीपक जलाएं और पूरे वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेट दें।
अब बरगद के पेड़ पर कुमकुम, हल्दी से तिलक करें। चने और गुड़ का प्रसाद अर्पित करें।
अंत में पति के पैर छूकर उन्हें प्रसाद दें और पति को पंखा की हवा दें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
