June 2023 Monthly rashifal Capricorn: जानें, मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 07:04 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June Monthly rashifal Capricorn जून मासिक राशिफल: आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा। मकर राशि के जातक शनि के साढ़ेसाती के फेज से गुजर रहे हैं। शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। राहु, गुरु और बुध चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध इनमें से शुभ गोचर में हैं। गुरु का गोचर चौथे भाव में शुभ नहीं होता। सूर्य पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल सप्तम में गोचर कर रहे हैं। शुक्र शुभ गोचर में हैं। केतु और चंद्रमा शुभ गोचर में नहीं हैं।

7 जून को बुध पंचम भाव में आ जाएंगे। 15 जून को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे और छठे भाव में आ जाएंगे। यहां पर आपको सूर्य के बढ़िया फल मिलेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान केतु में गोचर हो रहा है। गुरु इस भाव को देख रहे हैं। गुरु की शुभ दृष्टि का फल आपको जरूर मिलेगा। विदेश से जुड़ा हुआ काम आपका कोई पूरा हो जाएगा। गुरु और राहु दोनों की दृष्टि बारहवें भाव के ऊपर है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करने वालों के लिए जून का महीना बहुत शुभ है। आय स्थान का स्वामी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। आय और कर्म स्थान का स्वामी दोनों मिलकर लग्न को देख रहे हैं। लग्न पर इसका असर जरूर देखने को मिलेगा। आय रुकेगी लेकिन पैसा बचा भी नहीं पाएंगे। धन भाव तीन पाप ग्रहों के प्रभाव में हैं।

Relationship status in June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव रिलेशनशिप भाव का स्वामी है। यहां पर सप्तम भाव में मंगल आकर नीच हो गए हैं और शुक्र के साथ बैठ गए हैं। इस भाव के कारक शुक्र ही हैं। मंगल झगड़े के कारक हैं। ये सही नहीं है। इसका मतलब आप पार्टनर की बात सुने बिना ही रिएक्ट कर देंगे और कुछ ऐसा बोल बैठेंगे, जिसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सिंगल के लिए समय सही नजर आ रहा है। पंचम भाव में बुध हैं। पंचम के स्वामी का सप्तम में आ जाना अच्छा है। पार्टनर मिलने की संभावना है।

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के स्वामी का अपने से बारहवें में आ जाना अच्छा नहीं है। मंगल नीच होकर देख रहे हैं लग्न को। केतु की दृष्टि दूसरे भाव के ऊपर है। खान-पान पर ध्यान दें। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। महिलाओं को ब्लड से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। ब्लड चेकअप जरूर करवाएं।

Education status: स्टडी के लिए समय ठीक है। बुध का गोचर पंचम से हो रहा है। सप्तम में शुक्र शुभ गोचर में हैं और लग्न को देख रहे हैं। गुरु का गोचर शुभ नहीं है लेकिन फिर भी समय सही रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News