June Chandra Gochar 2026 : आज 4 जून से शनि की राशि में पहुंचे चंद्रमा, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 09:00 AM (IST)
June Chandra Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में समय-समय पर ग्रहों का गोचर होता रहता है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव मनुष्य, जीव-जंतुओं, देश-दुनिया और कई राशियों पर देखने को मिलता है। 4 जून यानी आज के दिन चंद्रमा धनु की राशि के निकलकर शनि की राशि में कर चुके हैं। चंद्रमा का यह गोचर 7 बजकर 42 मिनट पर हुआ था। शनि और चंद्रमा के बीच शत्रुता का रिश्ता होने के कारण कुछ राशियों पर चंद्रमा के इस गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि किन राशियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकोंम के लिए चंद्रमा का यह गोचर थोड़ा मिला जुला प्रभाव लेकर आने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ऑफिस के किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ बहस हो सकती है। सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।
कर्क राशि
चंद्रमा का शनि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी आपके साथ बहस कर सकते हैं, जिससे दोनों के रिश्ते में दरारा पैदा होने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पठताना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी ओर मेहनत करने की आवश्यकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की प्रमोशन होने की संभावना है। माता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा।
मीन राशि
चंद्रमा का शनि में गोचर मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
