June 2024 Vrat Tyohar: जून में पड़ेंगे वट सावित्री, निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा समेत कई बड़े त्योहार, जानें पूरी List

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 12:23 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Vrat Tyohar : अंग्रेजी कैलेंडर के छठे माह जून की शुरुआत होने वाली है। इस माह की शुरुआत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से हो रही है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाएं जाएंगे। जिसका आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। जून के महीने में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, गंगा दशहरा, ईद उल अजहा, वट पूर्णिमा आदि समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं, जून माह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की सूची और उनके महत्व के बारे में-

PunjabKesari June 2024 Vrat Tyohar

June 2024 Vrat Festival List जून 2024 व्रत त्यौहार सूची
02 जून 2024, रविवार- अपरा एकादशी व्रत
04 जून 2024, मंगलवार- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत
06 जून 2024, गुरुवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, रोहिणी व्रत, ज्येष्ठ अमावस्या व्रत
10 जून 2024, सोमवार- विनायक चतुर्थी
11 जून 2024, मंगलवार- स्कंद षष्ठी व्रत
14 जून 2024, शुक्रवार- माता धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
15 जून 2024, शनिवार- मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
16 जून 2024, रविवार- गंगा दशहरा, पितृ दिवस
17 जून 2024, सोमवार- गायत्री जयंती
18 जून 2024, मंगलवार- निर्जला एकादशी व्रत
19 जून 2024, बुधवार- प्रदोष व्रत
21 जून 2024, शुक्रवार- वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
25 जून 2024, मंगलवार- कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी व्रत
28 जून 2024, शुक्रवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

PunjabKesari June 2024 Vrat Tyohar

Vat Savitri Vrat 2024 वट सावित्री व्रत 2024
सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का बहुत महत्व है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।

Apara Ekadashi, Nirjala Ekadashi 2024 अपरा एकादशी, निर्जला एकादशी 2024
जून माह में दो एकादशी पड़ रही हैं। एक अपरा और दूसरी निर्जला एकादशी। निर्जला एकादशी के दिन पानी पीना वर्जित होता है इसलिए इसे निर्जला एकदाशी कहा जाता है। माना जाता है कि यह व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Ganga Dussehra 2024 गंगा दशहरा 2024
हर साल की ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी लोक पर आई थी। तभी से इस शुभ तिथि पर मां गंगा की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari June 2024 Vrat Tyohar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News