July 2024 Monthly rashifal Scorpio: वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई महीने का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 01:50 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

July 2024 Scorpio Horoscope: आज बात करेंगे वृश्चिक राशि के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? शनि आपकी कुंडली में चौथे भाव में हैं और शनि की ढैया आपके ऊपर चल रही है। राहु का पंचम का गोचर शुभ नहीं होता। मंगल छठे भाव में गोचर में हैं। गुरु सप्तम भाव में शुभ गोचर में हैं। सूर्य शुभ गोचर में नहीं हैं। बुध का गोचर शुभ है। बुध का नौवें का गोचर शुभ नहीं है। केतु का ग्यारहवें का गोचर शुभ है। ग्रहों की स्तिथि आपकी कुंडली में सबसे पहले राशि परिवर्तन करेंगे शुक्र। शुक्र नौवें भाव में आ जाएंगे। शुक्र का गोचर शुभ होता है। बुध, शुक्र और गुरु आपके लिए शुभ गोचर में आ जाएंगे। शुक्र 7 जुलाई के बाद शुभ रहेंगे। मंगल छठे भाव में शुभ गोचर में होते है और ये सप्तम के साथ आ जाएंगे। सूर्य नौवें में आ जाएंगे लेकिन शुभ नहीं रहेंगे। 19 जुलाई को बुध का गोचर होगा और ये दशम स्थान में आ जाएंगे। बुध और गुरु दो केंद्र में शुभ आ जाएंगे। केतु का गोचर पहले से शुभ है। गुस्से को कण्ट्रोल रखें। 

Position of Karma and Income Place in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति:कर्म  भाव के ऊपर बुध का प्रभाव रहेगा। केंद्रीय प्रभाव गुरु का दशम में रहेगा। बुध आय स्थान के स्वामी होकर दशम में बैठ गए हैं। केतु का ग्यारहवें भाव का गोचर शुभ है। केतु आपके लिए शुभ फल देंगे। इनकम का फ्लो बना रहेगा। गुरु की दृष्टि इस भाव के ऊपर, धन को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। मनी फ्लो को लेकर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आने वाली है। खर्चे को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है। कर्म स्थान के स्वामी अष्टम की बजाय नौवें में आ जाएंगे। 

Relationship status in the month of July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशन वाला भाव गुरु के प्रभाव में है। सप्तम भाव में यदि अकेले गुरु हैं तो हानि करते हैं। गुरु कल पुरुष की कुंडली में ग्यारहवें भाव के स्वामी हो जाते हैं। गुरु की दृष्टि शुभ होती है। 12 जुलाई के बाद मंगल गुरु के साथ आ जाएंगे। इस भाव के ऊपर केतु की भी दृष्टि है। अपने गुस्से पर थोड़ा कन्ट्रोल रखें। केतु और मंगल दोनों ही झगड़ा करवाने वाले ग्रह हैं। मंगल की सीधी दृष्टि चन्द्रमा के ऊपर होना आपके गुस्से को बढ़ा सकता है। जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए राहु पंचम भाव में हैं। जो लेडीज प्रेग्नेंट हैं उन्हें थोड़ा सा सेहत का ध्यान रखना चाहिए। पंचम आपकी कुंडली में संतान का भाव होता है। इस भाव का स्वामी केंद्र में है। 

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से समय शुभ है। सेहत के स्वामी मंगल 12 जुलाई तक वहीं पर रहेंगे। 12 जुलाई तक आपके लिए ये बहुत शुभ है। शनि की दृष्टि इस भाव के ऊपर है। खान-पान का खास ध्यान रखें। मंगल आगे चले जाएंगे तो दिक्कत आ सकती है। 

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय शुभ रहेगा। गुरु केंद्र में और बुध केंद्र में हैं। पढ़ाई को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News