Vastu Tips: इस जगह भूलकर भी नहीं रखना चाहिए झाड़ू, वरना घर से चली जाएगी खुशहाली

punjabkesari.in Saturday, Mar 29, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jhadu vastu tips: हिंदू धर्म में झाड़ु को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। वास्तु के अनुसार, झाड़ु की दिशा हमारी घर की दशा बताती है। ऐसे में इसका सही दिशा में होना हमारे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार करता है। वहीं, अगर घर में झाड़ु सही दिशा में न हो तो घर से बरकत जाने लगती है और नकारात्मक उर्जा हावी होने लगती है और ये ही नहीं हिंदू धर्म में झाड़ु को पैर लगाने को भी मना किया जाता है। कई लोग इसे अपने बेड के नीचे रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि झाड़ु को बिस्तर के नीचे रखना चाहिए या नहीं।  

PunjabKesari Jhadu vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू ऐसी जगह झाड़ू रखना चाहिए, जिससे झाड़ू पर किसी भी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़ें। ऐसे में लोग अक्सर झाड़ू को किचन में छिपाकर रखते हैं। वहीं कुछ लोग अपने बेडरूम के बिस्तर के नीचे ही रख देते हैं।

झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसे में झाड़ू को घर में साफ-सुथरा स्थान पर रखना चाहिए। झाड़ू के लिए वास्तु के हिसाब दिशा और कुछ स्थान सही बताए गए हैं, लेकिन बिस्तर के नीचे का स्थान ठीक नहीं माना गया है। जो लोग बिस्तर के नीचे झाड़ू को रख रहे हैं, तो सावधान हो जाएं और ऐसा भूलकर भी न करें, क्योंकि इससे आपके घर की खुशहाली चली जाएगी।अकसर देखा गया है जिन घरों में महिलाएं बिस्तर के नीचे झाड़ु रखती हैं उनके घर में हमेशा कलह का माहौल बना रहता हैं।

PunjabKesari Jhadu vastu tips

वास्तु की मानें तो झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है और आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप बिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं, तो आपका धन व्यर्थ के कामों में व्यय होता है और बिना वजह नुकसान हो सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में झाड़ू कभी नहीं रखनी चाहिए। किचन में झाड़ू और पोछे को रखना घर में अन्न की कमी को दर्शाता है। साथ ही घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और घर की खुशहाली बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी झाड़ू को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन नहीं आता। इसलिए पश्चिम या दक्षिण दिशा में झाड़ू रखें।

PunjabKesari Jhadu vastu tips


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News