Janmashtami: राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जैतो (पराशर) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
 
संदेश में राष्ट्रपति ने कहा यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण जी के जीवन की शिक्षाओं से सीखने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों में प्रेम और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। यह पर्व धर्म के शाश्वत मूल्यों को उजागर करते हुए अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है और हमें सत्य और करुणा पर आधारित जीवन जीने के महत्व का बोध कराता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News