Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, सज गए मथुरा-वृंदावन

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 08:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा (कमल कांत उपमन्यु): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मथुरा-वृंदावन सज रहे हैं। हर तिराहे-चौराहे और मठ-मंदिर रंगीन रोशनियों से नहाए भक्तों के स्वागत के लिए तैयार हैं। 19 अगस्त को यहां जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुख्य आरती में शामिल होंगे। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

शहर के हर रास्ते पर रौनक है। जगह-जगह कृष्णलीला का मंचन है। इसके लिए लोक कलाकारों के 15 मंच बनाए गए हैं। 
2 साल के कोविड लॉकडाऊन के बाद इस साल श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ है। श्रद्धालुओं के रेले को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

गर्भगृह को कंस के कारागार का रूप दिया
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के गर्भगृह को कंस के कारागार का रूप दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कंस का कारागार ही श्रीकृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है। पूरे जन्मभूमि परिसर को कई कि.मी. तक लाइटिंग व रोशनी से सजाया जा रहा है।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News