वास्तु से जानें, कितना Lucky है आपका आशियाना

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Is road facing house good: वास्तु शास्त्र के अनुसार जब हो मकान के सामने ‘मार्ग’ तो घर-परिवार पर पड़ते हैं बहुत सारे सकारात्मक व नकारातमक प्रभाव। मार्ग वेध में मकान के सामने, आगे-पीछे या दाएं-बाएं की सड़कों का शुभाशुभ फल जाना जाता है-

टी जंक्शन : जिन मकानों के मुख्य द्वार के सामने कोई सड़क आए, उसे टी पाइंट कहते हैं। ऐसे मकान वास्तु के अनुसार अशुभ होते हैं। गृहस्वामी के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं। घर में रहने वालों की विचारधारा नकारात्मक होती है।
उपाय : यदि मकान टी पाइंट पर हो, तो मकान के मुख्य द्वार पर अष्टकोणीय दर्पण लगा लें। द्वार को तीन भागों में बनवाकर मध्य का भाग बंद रखें एवं साइड के भाग से प्रवेश करें।

PunjabKesari Is road facing house good, Which direction entry is best for house, Is three side road plot Vastu, t junction house good or bad vastu, l junction house vastu, t point road in front of house, west road hit vastu, Which road facing is good for house, Which facing house should be avoided

मकान के पीछे सड़क होने पर : मकान के पीछे  सड़क होना ठीक नहीं है। मकान की सकारात्मक ऊर्जा पीछे के खाली स्थान से बाहर निकल जाती है।
उपाय : मकान के पीछे चार दीवारी बनवा लें या बड़े-बड़े वृक्षों की कतार लगा दें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा मकान में ही रहे।

चौराहे पर स्थित मकान : इसे विदेशों में सीजर इफैक्ट हाउस कहते हैं। यह कैंची के मुख में आई हुई वस्तु की भांति अशुभ है। ऐसे मकानों से छोटी-मोटी दुर्घटना और बाहरी शक्तियों का भय बना रहता है।
उपाय : मुख्य द्वार के बाहर बैरियर, चार दीवारी या फैंसिंग लगाएं। मकान का दरवाजा इस ढंग से बनाएं कि सड़क अंदर घुसती हुई दिखाई न दे। अष्टकोणीय दर्पण लगा लें। 

PunjabKesari Is road facing house good, Which direction entry is best for house, Is three side road plot Vastu, t junction house good or bad vastu, l junction house vastu, t point road in front of house, west road hit vastu, Which road facing is good for house, Which facing house should be avoided

एस मोड़ : यदि मकान एस मोड़ पर हो, तो यह शुभ है। गृहस्वामी की उन्नति होती है। 
एल शेप सड़क के दाईं ओर मकान : ऐसे मकान को नाइफ कट अर्थात चाकू की धार पर स्थित मकान कहते हैं। ऐसे मकान से भाग्य एवं धन दोनों की हानि होना संभव है। गृहस्वामी को दुर्घटना की आशंका हो सकती है।
उपाय : मुख्य द्वार के बाहर छोटी फैंसिंग लगाएं। अष्टकोणीय दर्पण सड़क की दीवार की तरफ लगा लें। 

PunjabKesari Is road facing house good, Which direction entry is best for house, Is three side road plot Vastu, t junction house good or bad vastu, l junction house vastu, t point road in front of house, west road hit vastu, Which road facing is good for house, Which facing house should be avoided

मकान के दोनों कोणों को सड़क काटे : ऐसे मकान से गृहस्वामी को आर्थिक हानि होने की आशंका होती है। सड़क के बाईं ओर से मकान की तरफ आने पर गृहस्वामी एवं दाईं ओर से आने पर स्त्रियों के लिए शुभ नहीं है। 
उपाय : सड़क वाली दीवार की तरफ कांच या अष्टकोणीय दर्पण लगाएं। मुख्य द्वार को कोने में बना लें।

PunjabKesari ​​​​​​​Is road facing house good, Which direction entry is best for house, Is three side road plot Vastu, t junction house good or bad vastu, l junction house vastu, t point road in front of house, west road hit vastu, Which road facing is good for house, Which facing house should be avoided

सड़क ‘वी’ आकार में हो : ऐसे मकान से पुरुष एवं स्त्री वर्ग के बीमार होने और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना हो सकती है।
उपाय : ऐसे मकान में छोटे-छोटे पौधों की चारदीवारी बनाएं। सड़क की तरफ वाली दीवार या दरवाजे पर कांच लगा लें। मुख्य द्वार दो हों, तो उन्हें एक साथ न खोलें।

PunjabKesari ​​​​​​​Is road facing house good, Which direction entry is best for house, Is three side road plot Vastu, t junction house good or bad vastu, l junction house vastu, t point road in front of house, west road hit vastu, Which road facing is good for house, Which facing house should be avoided

पीछे टी शेप में सड़क हो : ऐसे मकान के गृहस्वामी की उन्नति के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न होना संभव है।
उपाय : मकान की पिछली दीवार पर अष्टकोणीय दर्पण लगाएं।

PunjabKesari ​​​​​​​Is road facing house good, Which direction entry is best for house, Is three side road plot Vastu, t junction house good or bad vastu, l junction house vastu, t point road in front of house, west road hit vastu, Which road facing is good for house, Which facing house should be avoided

साधारणतया आयताकार, वर्गाकार मकान शुभ रहते हैं। मकान खरीदते समय ध्यान रखें कि मकान के आसपास श्मशान, हॉस्पिटल आदि न हों। टेढ़ा-मेढ़ा, तिरछा व अनेक कोनों वाला मकान नहीं लें। मकान में पहले कोई दुर्घटना न हुई हो।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News