Inspirational Story: ईश्वर को दोष देने से पहले जरूर पढ़ें, ये प्रेरणादायक कहानी

punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 01:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: एक मजदूर काम ढूंढने के लिए घर से निकला। गर्मी का मौसम था और धूप बहुत तेज थी। उसे एक व्यक्ति दिखा जिसने भारी संदूक उठा रखा था। 

उसने उस व्यक्ति से पूछा,“क्या आपको मजदूर चाहिए ?” 

PunjabKesari Inspirational Story

उस व्यक्ति को मजदूर की आवश्यकता भी थी, इसलिए उसने संदूक मजदूर को उठाने के लिए दे दिया।

मजदूर संदूक को कंधे पर रख कर चलने लगा। गरीबी के कारण उसके पैरों में जूते नहीं थे। सड़क की जलन से बचने के लिए कभी-कभी वह किसी पेड़ की छाया में थोड़ी देर खड़ा हो जाता था।

पैर जलने से वह मन ही मन झुंझला उठा और उस व्यक्ति से बोला, “ईश्वर का कैसा न्याय है ? 

हम गरीबों को जूते पहनने लायक पैसे भी नहीं दिए।” मजदूर की बात सुनकर व्यक्ति खामोश रहा।

PunjabKesari Inspirational Story

दोनों थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि तभी उन्हें एक ऐसा व्यक्ति दिखा जिसके पैर नहीं थे और वह जमीन पर घिसटते हुए चल रहा था।

यह देखकर वह व्यक्ति मजदूर से बोला, “तुम्हारे पास तो जूते नहीं हैं परन्तु इसके तो पैर ही नहीं हैं। जितना कष्ट तुम्हें हो रहा है, उससे कहीं अधिक कष्ट इस समय इस व्यक्ति को हो रहा होगा। तुमसे भी दुखी लोग संसार में हैं। तुम्हें जूते चाहिए तो अधिक मेहनत करो। हिम्मत हार कर ईश्वर को दोष देने की जरूरत नहीं।”

उस व्यक्ति की बातों का मजदूर पर गहरा असर हुआ। वह उस दिन से अपनी कमियों को दूर कर अपनी योग्यता व मेहनत के बल पर बेहतर जीवन जीने का प्रयास करने लगा।

PunjabKesari Inspirational Story


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News