भूलकर भी न करें ये कार्य, अमीर व्यक्ति भी बन जाता है गरीब

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2016 - 04:10 PM (IST)

जिन पर देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है उन्हें धन की कमी नहीं रहती। शास्त्रों के अनुसार जिन पर देवी लक्ष्मी की जैसी कृपा होती है, उनको उतना ही धन सुख मिलता है। व्यक्ति को ऐसे कार्य करने से बचना चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। शास्त्रों में ऐसे कार्यों का उल्लेख किया गया है, जिनको करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति को धन संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ता है। इन कार्यों को करने से अमीर व्यक्ति भी गरीब बन जाता है। जानिए कौन से कार्य नहीं करने चाहिए-

 

* सूर्योदय के पश्चात अौर सूर्यास्त के समय सोना नहीं चाहिए।

 

* सूर्यास्त के बाद घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है। 

 

* बृहस्पतिवार अौर रात के समय भूल कर भी नाखून नहीं काटने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से उम्र अौर धन की हानि होती है।

 

* रात को रसोईघर में जूठे बर्तन न रखें। रसोईघर को साफ करके सोना चाहिए।

 

* झाडू को देवी लक्ष्मी का सूचक माना जाता है इसलिए इसे पैर नहीं मारना चाहिए। 
झाडू को पटकना भी नहीं चाहिए।

 

*  घर की बहू को देवी लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है इसलिए उसका अपमान करना अौर उनको अपशब्द कहने से लक्ष्मी माता रुष्ट हो जाती हैं।

 

*  कभी भी जूते, चप्पल पहनकर भोजन न करें। भोजन करते समय जूठे मुंह से पढ़ना भी नहीं चाहिए।

 

* प्रज्वलित दीप को भूलकर भी फूंक देकर न बुझाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News