I Alphabet 2024 Horoscope: I नाम वालों की राशि? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

I Alphabet 2024 Horoscope: जिन जातकों का नाम I से शुरू होता है उनकी राशि मिथुन होती है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धि के कारक हैं। मिथुन राशि के जातक बहुत होशियार होते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है। इन लोगों की एक कमजोरी होती है। ये जो बोलते हैं उस बात पर कायम नहीं रहते हैं। इस राशि को तामसिक राशि भी कहते हैं।

1 जनवरी के दिन चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। राहु पूरा साल दशम भाव में रहेंगे और ये गोचर शुभ होता है। अप्रैल तक गुरु ग्यारहवें भाव में रहेंगे। शनि भाग्य स्थान से गोचर कर रहे हैं। शनि का नौवें का गोचर शुभ नहीं होता लेकिन अशुभ भी नहीं होता।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ

15 मार्च से 15 जून तक का समय आपके लिए बहुत बेहतर रहने वाला है।
15 अगस्त से 15 सितंबर का समय भी आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है।
15 नवंबर से 15 दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा है। सूर्य के गोचर ले लिहाज से ये समय बहुत सही है।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति:  कर्म भाव में राहु का शुभ गोचर है। गुरु चार महीने आय भाव में बैठे रहेंगे। आय भाव के कारक भी गुरु हैं। पहले 4 महीने मनी का फ्लो डिस्टर्ब नहीं होगा। कह्र्चे जरुर बढ़ सकते हैं। पहले 4 महीने में ऐसा हो सकता है कि एक से ज्यादा आय के साधन बनें। इसके अलावा अगर नौकरी कर रहे हैं तो स्थान परिवर्तन होने के भी योग हैं।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव के स्वामी आपकी कुंडली में गुरु हैं। पहले 4 महीने कपल्स के बीच तालमेल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मंगल और सूर्य पाप ग्रह हैं हो सकता है थोड़ा सा कनफ्लिक्ट देखने को मिले। जैसे ही सूर्य आगे बढ़ेंगे ये कनफ्लिक्ट खत्म होता हुआ दिखाई देगा। सप्तम भाव के ऊपर किसी भी तरह का ज्यादा पाप प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा। सिर्फ केतु इस भाव को देखेंगे। पंचम के स्वामी शुक्र बनते हैं। शुक्र शुरुआत में ही छठे भाव में हैं। 30 अप्रैल तक सिंगल लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: छठे भाव से हेल्थ देखी जाती है। छठे भाव का स्वामी मंगल लग्न को देख रहा है। छठे भाव के स्वामी खुद केंद्र में आ गए हैं। छठे भाव के ऊपर राहु की दृष्टि जरूर है। शनि की दृष्टि हमेशा छठे भाव के ऊपर रहेगी। पहले 4 महीने सेहत के लिहाज से बहुत बढ़िया हैं।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम भाव को देख रहे हैं। बुध आपकी कुंडली में लग्न के राशि के स्वामी हैं। यहां पर बुध की उच्च राशि बैठी होती है। गुरु का प्रभाव चंद्रमा के ऊपर रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News