हुमायूं को मस्जिद निर्माण के लिए आधी रकम बंगलादेश से मिली : शुभेंदु
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 08:43 AM (IST)
कोलकाता (प.स.): भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि जनता उन्नयन पार्टी (जे.यू.पी.) के संस्थापक हुमायूं कबीर को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर यहां मस्जिद बनाने के लिए आधी धनराशि बंगलादेश से मिली है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने दावा किया कि कबीर पिछले साल 28 सितम्बर को एक सप्ताह के लिए धन की व्यवस्था करने बंगलादेश गए थे।
शुभेंदु ने दावा किया, ‘कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में मस्जिद के लिए 50 प्रतिशत धनराशि बंगलादेशी दानदाताओं से जुटाई है, जो जमात जैसे संगठनों से जुड़े हुए हैं। वह (कबीर) अल्पसंख्यकों के बीच बन रहे ममता बनर्जी विरोधी माहौल को रोकने के लिए टी.एम.सी. (तृणमूल कांग्रेस) की गुपचुप तरीके से मदद कर रहे हैं।’
कबीर को ‘जमात और टी.एम.सी. के बीच की कड़ी’ बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘इस्लामी कट्टरपंथी भारत और बंगलादेश की सीमा के दोनों ओर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।”
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
