अजब-गजब: होली पर दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाते हैं पूरे गांव में

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पुणे (इंट): महाराष्ट्र के बीड जिले में होली अनोखे तरीके से मनाई जाती है। यहां होली के दिन गांव के दामाद को गधे पर बैठाया जाता है और पूरे गांव में घुमाया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीड जिले में इस तरह से होली मनाने की परंपरा 80 साल से चली आ रही है।  बीड जिले के एक गांव में होली मनाने की यही परंपरा है। इस गांव के लोग अपने नए दामाद को होली पर अपने घर आने का न्यौता देते हैं। फिर होली के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर रंग लगाकर पूरे गांव में घुमाते हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

ऐसा कहा जाता है कि करीब 80 साल पहले बीड जिले के विदा येवता गांव में एक देशमुख परिवार रहता था। इस परिवार के दामाद ने होली के दिन रंग लगवाने से मना कर दिया, परंतु बाद में उसके ससुराल वालों ने उसे रंग लगवाने के लिए मना लिया। इसके बाद उन्होंने एक गधे को फूलों से सजाया और उस पर दामाद को बिठाकर पूरे गांव का चक्कर लगाया। तब से यह परंपरा चली आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि आनंदराव देशमुख नाम के शख्स ने इस परंपरा की शुरूआत की थी। ऐसी होली उन्होंने सबसे पहले अपने दामाद के साथ मनाई थी। कहा जाता है कि कई बार लोग मजाक के तौर पर दामाद को गधा गिफ्ट कर उस पर बिठा देते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News