Holi in Vrindavan: वृन्दावन में गली-गली मची होली की धूम

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा (वार्ता): राधारानी की नगरी वृन्दावन होली के रंग में रंगनी शुरू हो गयी है। मन्दिरों की चौक रंग-बिरंगे गुलाल से पट गए हैं तो गलियां रंग और गुलाल से आच्छादित हो गईं। वृन्दावन में होली की शुरूवात रंगभरनी एकादशी के दिन दोपहर बाद से तब शुरू होती है जब श्यामाश्याम की सवारी ब्रजवासियों से होली खेलती है। राधाबल्लभ मन्दिर के सेवायत आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि श्यामाश्याम के स्वरूपों को एक बग्घी में विराजमान कराया गया था। यह बग्घी पुराने वृन्दावन की गलियों से होकर फिर मन्दिर पर वापस पहुंची।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

 इस बीच किशोरी जी और श्यामसुन्दर ने ब्रजवासियों पर हरबल गुलाल डाला तो ब्रजवासियों ने आपस में एक दूसरे पर इतना गुलाल डाला कि वातावरण इन्द्रघनुषी बन गया। उधर मन्दिरों में भी आज भक्तों ने श्यामसुन्दर और किशोरी जी के साथ जमकर इतनी होली खेली कि मन्दिरों के चौक गुलाल से इतना भर गए कि उन्हें साफ करने के लिए कई बार झाड़ू लगानी पड़ी। भक्तों का सबसे अधिक जमावड़ा बांकेबिहारी मन्दिर एवं प्राचीन सप्त देवालयों में था। वृन्दावन की होली 8 मार्च को दोपहर तक खेली जाएगी। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर हजारों होली प्रेमियों ने ब्रज की विभिन्न होलियों का आनन्द लिया। चरकुला नृत्यु से लेकर मयूर नृत्य तक, फूलों की होली से लेकर ब्रज के विभिन्न प्रकार के होली नृत्यों का आनन्द हजारों होली प्रेमियों ने लिया। कार्यक्रम के अन्त में मन्दिरों की छत से इन्द्रधनुषी गुलाल की वर्षा हो रही थी और दर्शक राधारानी के ननिहाल ग्राम रावल के हुरिहारों की लठामार होली का आनन्द ले रहे थे। प्राचीन केशवदेव मन्दिर में भी विभिन्न प्रकार की होलियों का प्रस्तुतीकरण गुलाल की वर्षा के साथ हुआ। यहां मल्लपुरा के हुरिहारों एवं हुरिहारिनों ने लठामार होली खेली। भारत विख्यात द्वारकाधीश मन्दिर में टेसू के रंग की मशहूर होली शुरू हो गई है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News