Holi 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, धन प्राप्ति के लिए करें अचूक उपाय

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2024: हिंदू धर्म में होली के त्यौहार को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। मौज-मस्ती के साथ-साथ अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। बता दें कि 25 मार्च को प्रेम का प्रतीक होली का पावन मनाया जाएगा। इस दिन कुछ किये गए विशेष उपाय अपने जीवन को सफल एंव आसान बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा बता दें कि 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया है लेकिन भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान अगर कुछ उपाय कर लिए जाएं तो जीवन खुशहाली से भर जाता है। तो चलिए जानते हैं होली के दौरान कौन से खास उपाय करने चाहिए।

Chandra dev ki pooja kare चंद्र देव की पूजा करें
ज्योतिष गणना के अनुसार होली पर चंद्र ग्रहण का साया लगेगा लेकिन भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में अगर आप चंद्र देव की पूजा करते हैं जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। होली के दिन इस मंत्र का जाप करें-

PunjabKesari Holi

ऊं सों सोमाय नम:

इस मंत्र का जाप करने से चंद्र देव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

Donate करें दान
चंद्र ग्रहण के दिन चंद्र देव से जुड़ी हुई चीजों का दान करना बेहद ही शुभ होता है। हो सके तो चंद्रग्रहण पर दूध, चावल और सफेद वास्तुओं का दान करें। ऐसा करने से एक तो गुस्सा कम आता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

PunjabKesari Holi

Chant these mantras to increase wealth धन में वृद्धि के लिए करें इन मंत्रों का जाप
जीवन में अगर बार-बार धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो होली वाले दिन इस मंत्र का जाप करने से सारी परेशानियों से निजात मिलता है और अगर सिर  के ऊपर कर्ज का भार है तो इस मंत्र का जाप करने से उससे भी मुक्ति मिलती है।

ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र' का 11 माला जाप करें।

Worship of Bholenath भोलेनाथ की पूजा
होली वाले दिन चंद्रग्रहण लग रहा है और उस दिन सोमवार भी है। ऐसे में अगर शिव जी की उपासना की जाए तो जीवन की सारी अधूरी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन महादेव का अभिषेक जरूर करें।

PunjabKesari Holi
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News