Holi 2022: होलिका दहन के बाद गले मिले लोग, रंग बरसेगा आज

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : राजधानी दिल्ली में होलिका पूजन व दहन का कार्यक्रम गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही चौराहों पर होलिका पूजन के लिए महिलाएं अपने बच्चों के साथ एकत्र हो गईं थीं। इस दौरान ढोल की थाप पर भी झूमते लोग दिखाई दिए। देर रात तक सभी एक-दूसरे को गले मिलकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते दिखाई दिए। 

बता दें कि सुबह से ही होलिका की परिक्रमा करने के लिए महिलाएं थाली में पकवान, गुलाल, कलावा, गेंहू की बालियां व गाय के उपले की माला लेकर आईं थीं। इस दौरान महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र व हर विपत्ति से बचाव के लिए मां होलिका की परिक्रमा कर कलावा बांधा। इसके बाद महिलाओं ने पकवान, गुलाल व दक्षिणा सहित गाय के उपलों की माला को होलिका में समर्पित किया। बच्चों को टॉफी, ड्राईफ्रूटस, बिस्किट, चॉकलेट और मिश्री की माला पहनाई। शाम होते ही जब होलिका दहन का आयोजन किया गया तो लोगों ने ढोल की थाप जमकर नाच किया और बांके बिहारी लाल के जयकारे लगाए। इस दौरान गेंहू की बालियों को भी भूना गया ताकि घर में सुख-समृद्धि व शांति हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News