सहारनपुर में है एेतिहासिक धर्मस्थल, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ मांगते हैं मन्नत

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2016 - 11:00 AM (IST)

सहारनपुर में एक ऐेसा ऐतिहासिक अौर पवित्र स्थान है, जो सर्व धर्म एकता की सच्ची सीख अौर संदेश देता है। यह एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जहां एक ही छत के नीचे अलग-अलग धर्मों के धर्मस्थल हैं। 

 

सहारनपुर- देहरादून मार्ग स्थित नेशनल हाईवे पर हिंडन नदी के किनारे सैंकड़ों वर्ष से नौगजा पीर नामक एक धार्मिक स्थान स्थित है। माना जाता है कि यहां पवित्र मन से मुराद मांगने से वह अवश्य पूर्ण होती है। इस स्थल के बराबर में भगवान शिव, राम भक्त हनुमान अौर नाग देवता का मंदिर अौैर एक गुरुद्वारा भी है। यहां सभी धर्मों को लोग अपनी आस्था अौर श्रद्धा से जियारत करते हैं अौर देव प्रतिमाअों के दर्शन भी करते हैं। यहां पर भक्त प्रसाद, चादर के साथ-साथ अकीदत के फूल अर्पित करते हैं। 

 

इस धार्मिक स्थान का प्रबंधन एक विंग रिमाउंट टिपोर्ट एंड ट्रेनिंग स्कूल करती है। यहां पर सेना के जवान साफ-सफाई अौर पूजा-अर्चना करते हैं। इस धार्मिक स्थल के परिसर में सुंदर फूलों की क्यारियां अौर अनेक पालतु पशु-पक्षी लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इस स्थल के सामने से गुजरने वाले वाहन चालक अपने वाहनों की गति धीमी कर लेते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से यात्रा सुरक्षित पूर्ण होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News